सड़क दुर्घटनाएं रोकने हेतु सभी विभाग समन्वय स्थापित कर करें काम : मुख्य सचिव

नैनीताल – उत्तराखण्ड में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शासन स्तर पर नई रणनीति के तहत कवायत शुरू हो चुकी है। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये सूबे के मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने प्रदेश भर के जिलाधिकारियों, परिवहन तथा पुलिस अफसरों को निर्देश दिये कि जिन सड़कों पर ज्यादा बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं उनके इतिहास का अध्ययन करले। उन्होंने कहा कि प्रदेश का ज्यादा आवागमन सड़को के जरिये है इसलिए दुर्घटनाएं रोकने के लिए सभी विभागों को काम करना होगा। सड़कों का रखरखाव मरम्मत एवं निर्माण एनएचएआई, लोनिवि, बीआरओ तथा एनएच को संयुक्त रूप से करना है। उन्होंने जिलाधिकारियों एवं कुमाऊॅ एव गढ़वाल मण्डल के आयुक्तों को निर्देश दिये कि वे ब्लेक स्पोटों का चयन करले तथा एसे स्पोटों पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए अल्पकालीन व दीर्घकाल योजनाएं बनाकर शासन को एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 129 ब्लैक स्पोट चिन्हित किये गये है।

मुख्य सचिव ने हाल में हुई बड़ी सड़क दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बसों में ओवर लोडिंग तथा सड़कों की खराब हालत सामने आयी है। लिहाजा आवागमन की सभी सड़कों को तत्काल गड्डा मुक्त्त किया जाये पुलिस व परिवहन के अधिकारी ओवर लोडिंग को नियमित चैक करें। इसके साथ ही स्कूली बसों , टू व्हीलर, थ्री व्हीलर  तथा स्कूली बच्चों की रिक्शों की ओवर लोडिंग को रोका जाये तथा नियमानुसार चालान व अर्थ दण्ड की कार्यवाही अमल में लायी जाये। टू व्हीलर में चालक व पीछे बैठने वाली सवारी के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया जाये, इसके साथ ही रोड पर पड़ी भवन निर्माण सामग्री भी दुर्घटना का कारण बनते हैं। सड़क निर्माण सामाग्री फैलाने वालों के भी चालान काटे जाये। श्री सिंह ने कहा कि मदिरा पीकर वाहन चलाना आम बात होती जा रही है। ऐसे वाहन चालकों को एल्कोहल मीटर के माध्यम से जाॅच कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये तथा उनके लाईसेन्स निरस्त किये जाये। ड्राईविंग के दौरान मौबाईल का प्रयोग भी फैशन बन चुका है, ऐसे लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाये।

मुख्य सचिव ने कहा कि वाहनों में स्पीडो मीटर अनिवार्य कर दिया गया है। विशेष अभियान चलाकर वाहनों में तत्काल स्पीडो मीटर लगाये जाये। मीटर न लगाने वाले वाहन चालकों के लाईसेन्स एवं परमिट निरस्त करने की कार्यवाही भी अमल में लायी जाये।

आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल राजीव रौतेला ने बताया कि कुमाऊॅ मण्डल में सड़कों के रखरखाव सम्बन्धित छः करोड अट्ठारह लाभ के प्रस्ताव शासन को प्रेषित किये जा चुके है। मण्डल के सभी जिलों में जिलाधिकारियों द्वारा जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठके की जा रही हैं। कुमाऊॅ मण्डल में 40 ब्लैक स्पोट चिन्हित किये गये हैं। मण्डल भर में पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा ओवर लोडिंग से सम्बन्धित लगभग 500 मामलों में कार्यवाही की गयी है।

वीसी में अपर आयुक्त संजय कुमार खेतवाल, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, डाॅ.अहमद इकबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खण्डूरी, मुख्य अभियन्ता एनएच डीएस नबियाल, मुख्य अभियन्ता लोनिवि केपी जोशी, मुख्य अभियन्ता पीएमजीएसवाई अयाज अहमद, संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव मेहरा,  अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि एमएस नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.भारती राणा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।