भारी बारिश के बावजूद सावन के दूसरे सोमवार को भी श्री पृथ्वी नाथ मंदिर में शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब

देहरादून।परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को आज भोलेनाथ जी का सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया जिसमें अपने माता-पिता के साथ ही बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु आदि की कामना की गई।
सेवा दल द्वारा अवगत करवाया गया कि आज प्रातः में सेवादारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में पवित्र गंगाजल के साथ ही दूध दही घी शक्कर पंचामृत आदि के साथ श्री रुद्री पाठ के वैदिक मंत्रोचार के साथ भोले बाबा का जलाभिषेक किया और उनको यज्ञपवित वस्त्र उपवस्त्र फल फूल फूल माला बिल्वपत्र बिल्व फल पंच मिठाई आदि अर्पित कर धूप दीप दर्शाई व माता पिता के साथ ही बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य लाभ व उनके दीर्घायु होने आदि की प्रार्थना की गई।

रुद्राभिषेक के पश्चात श्रद्धालुओं को लगभग 51 किलो दूध से बनी खीर का प्रसाद वितरित किया गया।

आज भारी वर्षा के कारण भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं रही प्रातः काल से ही मंदिर में लंबी-लंबी लाइनें लगने लगी श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल आदि के साथ भोले बाबा का जलाभिषेक कर मनोकामना पूर्ण की प्रार्थना की। इस अवसर पर सेवा दल द्वारा श्रद्धालुओं को हरिद्वार से लाया पवित्र गंगाजल भी वितरित किया गया।

गत रविवार को हरिद्वार गया युवा सेवा दल व श्रद्धालुओं का जत्था गत रात्रि मंदिर में हरिद्वार से पैदल कावड़ लेकर पहुंचा और आज प्रातः भाेर में पवित्र गंगाजल आदि के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी का जलाभिषेक किया। साथ ही मंदिर की परिक्रमा भी की इस अवसर पर बम भोले बम बोल के जोरदार जयधोष के साथ समस्त वातावरण शिवमय में हो गया।
इस अवसर पर मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र व भजन कीर्तन ने समा बांध दिया।

आज साईं काल में श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी का धन कुबेर का अद्भुत श्रृंगार किया गया जिसमें अपने प्रदेश की सुख समृद्धि के साथ ही अपने देश की उन्नति की आदि की प्रार्थना की गई और श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी की सामूहिक आरती की गई इस अवसर पर हलवे का प्रसाद ,खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया।
श्रृंगार संयोजक श्री प्रवीण गुप्ता व श्री रजनीश यादव ने बताया कि वह इस श्रृंगार के लिए पिछले 8 दिनों से कड़ी मेहनत कर रहे थे उनके साथ श्रृंगार में सेवादारों ने भी श्रद्धालुओं ने भी सहयोग किया
इस अवसर पर सर्व श्री दिगंबर भागवत पुरी जी दिगंबर दिनेश पुरी जी नवीन गुप्ता दिलीप सैनी विक्की गोयल प्रवीण गुप्ता रजनीश यादव अनिल गोयल दीपक मित्तल राजकुमार गुप्ता अनुराग गुप्ता सेवादार व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।