उत्तराखंड कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय नेत्री आरूषी सुंदरियाल के पद और गरिमा पर हमला
देहरादून! उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं में अंतरकलह वैसे तो कोई नई बात नहीं परंतु अब यह…
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायीः महाराज
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर ली बैठक मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी को तैनात करने के दिए निर्देश
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत
डॉ. आयुष जोशी ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया
देहरादून! उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं में अंतरकलह वैसे तो कोई नई बात नहीं परंतु अब यह…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनपद टिहरी स्थित कांगुड़ा नागराज मंदिर परिसर…
देहरादून। दून अस्पताल में उस समय हड़कम्प मच गया जब शुक्रवार की सुबह एक युवक…
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में 30 अगस्त को हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक…
सरकार ने हाईकोर्ट में दिया था 25 अक्टूबर तक चुनाव कराने का शपथ पत्र देहरादून।…
देहरादून व ऋषिकेश में भी हो रही छापेमारी देहरादून। फर्जी रजिस्ट्री घोटाला मामले में पांच…
देहरादून। हारिद्वार रोड पर स्थित मॉल ऑफ देहरादून के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित यह शानदार…
देहरादून। मसूरी में देर रात बेकरी हिल एमडीडीए पार्किंग के ऊपरी हिस्से में भारी लैंडस्लाइड…
उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट का सीएम ने किया लोकार्पण…
स्वास्थ्य ने एहतियात बरतने के दिए निर्देश प्रभावित राज्यों के लोगों पर नजर रखने की…