Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

अज्ञात व्यक्ति को मारी गोली, आई0जी0 गढ़वाल रेंज ने घटनास्थल पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया, अपराधियों को पकड़ने के दिए निर्देश

जनपद। शुक्रवार को जनपद देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत सिल्वर सिटी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा…

राज्य के ट्राउट मत्स्य पालको को ससमय मत्स्य बीज उपलब्ध कराये जाने के लिए डेनमार्क से 25 लाख ट्राउट ओवा का आयात किये जाने पर सहमति

देहरादून। शुक्रवार को अध्यक्ष/मंत्री, मत्स्य पालन, उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड राज्य मत्स्य पालक…

ओलंपस हाई में ‘कम्पैशन इन एक्शन’ अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून : ओलंपस हाई में विद्यालय परिसर के भीतर तीन दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम “कम्पैशन…

गुणवत्ता और समयबद्ध निस्तारण पर जोर, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

देहरादून । मुख्यमंत्री की पहल पर संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की…

मुख्यमंत्री की घोषणा – शी फॉर स्टेम के तहत हर जनपद में पांच छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस के अवसर…

एस्केप टनल को समानांतर सड़कों ( पैरेलल रोड्स) के रूप में किया जाए विकसित : मुख्यमंत्री

देहरादून । राज्य में प्रस्तावित रेल परियोजनाओं में टनल के साथ बनने वाले एस्केप टनल…

राज्य के दोनों मंडलों में होंगे उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण – मुख्यमंत्री ने दी सहमति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग…

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने किसानों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर सरकार की ग्रामीण रोजगार नीति की जानकारी दी

काशीपुर। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर में आयोजित विकसित भारत–रोजगार और…

You may have missed