राज्य के ट्राउट मत्स्य पालको को ससमय मत्स्य बीज उपलब्ध कराये जाने के लिए डेनमार्क से 25 लाख ट्राउट ओवा का आयात किये जाने पर सहमति

देहरादून। शुक्रवार को अध्यक्ष/मंत्री, मत्स्य पालन, उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड राज्य मत्स्य पालक विकास अभिकरण की प्रबन्ध समिति की 22वीं बैठक उत्तराखण्ड सचिवालय के वीर चन्द्र सिंह गढवाली सभागार में सम्पन्न की गयी।

बैठक मे एजेण्डावार चर्चा की गयी जिसमें निर्माणाधीन राज्य स्तरीय इण्टीग्रेटेड एक्वापार्क में निर्यात उन्मुख प्रोसेसिंग यूनिट, तिलैपिया एवं पंगेशियस हैचरी के बेहतर संचालन एवं कार्यों के लिए भारत सरकार की प्रतिशिष्ट संस्थाओ के साथ परामर्शी सेवाये किये जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही राज्य के ट्राउट मत्स्य पालको को ससमय मत्स्य बीज उपलब्ध कराये जाने के लिए डेनमार्क से 25 लाख ट्राउट ओवा का आयात किये जाने पर सहमति दी गयी। राज्य की विभिन्न झीलो में संरक्षण व संवर्द्धन तथा एक्वाटूरिज्म को बढाये जाने हेतु केज कल्चर कार्यों पर सहमति बनी जिसके लिए सम्बन्धित विभाग / संस्था से सहमति प्राप्त की जायेगी। जनपद हरिद्वार एवं उधमसिंहनगर को Ornamental fisheries Hub के रूप में विकसित किये जाने का भी निर्णय लिया गया।

मंत्री द्वारा सदन में सरकार द्वारा पिछले 4 वर्षों में विभाग हेतु औसतन प्रतिवर्ष 22 प्रतिशत बजट वृद्धि, नवीन स्वीकृत ट्राउट प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना आदि हेतु मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार के धन्यवाद सहित मात्स्यिकी सेक्टर राज्य में वीव गति से बढ़ने वाला तीसरा सेक्टर होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। मंत्री द्वारा किसानो की आय बढाने हेतु सकारात्मक कार्यों को धरातल पर उतारे जाने के निर्देश दिये गये। मत्स्य पालको द्वारा उत्पादित मछलियो के विपणन हेतु मंत्री जी द्वारा निर्यात के रोडमैप का अनुमोदन करते हुए आवश्यक प्रमाणीकरण पर कार्यवाही करने एवं प्रथम फेज में 100 टन ट्राउट मछली के निर्यात पर कार्य किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही केन्द्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, भीमताल एवं मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय, पंतनगर के सहयोग लिये जाने के भी निर्देश दिये गये।

बैठक में अभिकरण के उपाध्यक्ष उत्तम दत्ता, डॉ० बी०वी०आर०सी० पुरुषोत्तम, सचिव मत्स्य, उत्तराखण्ड शासन, चन्द्र सिंह धर्मशक्त् निदेशक मत्स्य / सचिव, अभिकरण, खजान चन्द्र पाण्डेय, अपर सचिव वित्त विभाग, उत्तराखण्ड शासन, अनिल कुमार, उप निदेशक, मत्स्य विभाग, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय पंतनगर के विभागाध्यक्ष अवधेश कुमार,  शरद श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग, प्रोफेसर एच०सी० बिष्ट, कुमायूँ विश्वविद्यालय नैनीताल, केन्द्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान के प्रतिनिधि एवं अन्य विभिन्न विभागो के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।