अज्ञात व्यक्ति को मारी गोली, आई0जी0 गढ़वाल रेंज ने घटनास्थल पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया, अपराधियों को पकड़ने के दिए निर्देश

जनपद। शुक्रवार को जनपद देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत सिल्वर सिटी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गयी । जिस सम्बन्ध में आई0जी0 गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए निर्देश दिये गये ।
इस घटनाक्रम में मृतक विक्रम शर्मा पुत्र अमृत लाल थाना एम0जी0एम0 जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, झारखण्ड का मूल निवासी था तथा वर्तमान में अमन विहार, सहस्त्रधारा रोड देहरादून में निवास कर रहा था ।
विभिन्न माध्यमों से जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक विक्रम शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें कुछ अभियोग हत्या के भी हैं जो जमशेदपुर झारखण्ड से सम्बन्धित हैं । कई और गैंगस्टरों के साथ विक्रम शर्मा के गठजोड़ की बात भी प्रथम दृष्टया प्रकाश में आयी है, जिसके विषय में जांच की जा रही है।
उक्त घटनाक्रम के अनावरण हेतु-
1- मृतक विक्रम शर्मा की पृष्ठिभूमि के आधार पर तथ्य जुटाये जा रहे हैं । मृतक के परिजनों से पूछताछ कर घटना के सम्बन्ध में साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं ।
2- घटना के अनावरण हेतु विभिन्न टीमें गठित की गयी हैं, जो प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों में भी साक्ष्य संकलन हेतु रवाना की गयी हैं । उक्त टीमों द्वारा मृतक के परिजनों से बातचीत कर, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना के सम्बन्ध में साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं। घटना का शीघ्र खुलासा किया जायेगा।
3- अपराध नियंत्रण हेतु परिक्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में सीओ के नेतृत्व में आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जनपद प्रभारी तथा सम्बन्धित पुलिस अधीक्षक भी भ्रमणशील रहकर चैकिंग की कार्यवाही को प्रभावशाली बनायेंगे,जिसकी मॉनिटरिंग प्रतिदिन मेरे द्वारा स्वंय की जायेगी ।
4- प्रापर्टी डीलिंग, भवन निर्माण एवं खनन आदि में कार्य करने वाले सभी व्यक्तियों का सत्यापन किये जाने के लिए 14.02.2026 से 15 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।