Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

स्वास्थ्य शिविर समाज के कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में निभाते है अहम भूमिका  : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

हाथीबड़कला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून। प्रदेश के…

“मन की बात” कार्यक्रम से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वाँ संस्करण सुना देहरादून । मुख्यमंत्री…

अंकिता भंडारी को न्याय और VIP अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन

दिल्ली। अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा जंतर मंतर, दिल्ली में VIP अपराधियों…

सीएम ने  प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक…

महाराज ने किया ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण, पुलिस कंट्रोल रूम में वायरलेस सेट न होने पर जताई नाराजगी

ऋषिकेश। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज…

बगलामुखी जयंती पर हरिद्वार बना वैश्विक आस्था का केंद्र; ‘श्री मंदिर’ ऐप से देश-विदेश के श्रद्धालु जुड़े

हरिद्वार । बगलामुखी जयंती के पावन अवसर पर हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर में विशेष…

You may have missed