बगलामुखी जयंती पर हरिद्वार बना वैश्विक आस्था का केंद्र; ‘श्री मंदिर’ ऐप से देश-विदेश के श्रद्धालु जुड़े

हरिद्वार । बगलामुखी जयंती के पावन अवसर पर हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से जुड़े श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था प्रकट करते हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की, जिनमें बड़ी संख्या में भक्त ‘श्री मंदिर’ ऐप के माध्यम से भी जुड़े।
इस दिन मंदिर परिसर में 1000 किलोग्राम मिर्च हवन का आयोजन किया गया, जिसे परंपरागत रूप से शक्ति साधना और बाधा निवारण से जुड़ा महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। हवन में हजारों श्रद्धालुओं की आस्था और संकल्प जुड़े, जिनमें वे भक्त भी शामिल रहे जो डिजिटल माध्यम से इस अनुष्ठान का हिस्सा बने।
बगलामुखी जयंती के अवसर पर 60,000 भक्तों ने ‘श्री मंदिर’ ऐप के माध्यम से पूजा और चढ़ावा बुक किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अब तकनीक के जरिए भक्तों की आस्था सीमाओं से परे जाकर जुड़ रही है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं ने भी इस पावन अवसर पर पूजा और संकल्प में भाग लिया। सेवा भाव को केंद्र में रखते हुए, ‘श्री मंदिर’ द्वारा लगभग 10,000 श्रद्धालुओं के लिए ‘हर की पौड़ी’ पर भंडारा प्रसाद का आयोजन भी किया गया। इस भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं, साधु-संतों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर माता का विशेष श्रृंगार भी ‘श्री मंदिर’ के सहयोग से करवाया गया, जिससे मंदिर का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
‘श्री मंदिर’ ऐप के माध्यम से जुड़े श्रद्धालुओं को पूजा के उपरांत संकल्प और अनुष्ठान की जानकारी तथा वीडियो दर्शन उपलब्ध कराए गए, जिससे वे स्वयं को इस आयोजन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा महसूस कर सकें। यह पहल विशेष रूप से उन भक्तों के लिए सहायक सिद्ध हो रही है, जो स्वास्थ्य, आयु या दूरी के कारण मंदिर तक नहीं पहुँच पाते। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य श्री नीलांजन रूद्र जी ने कहा, “बगलामुखी जयंती हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। श्री मंदिर ऐप के साथ हमारे सहयोग से अब यह संभव हो पाया है कि देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु भी इस पावन अनुष्ठान से जुड़ सकें। इससे न केवल भक्तों की भागीदारी बढ़ी है, बल्कि मंदिर की सेवा गतिविधियों को भी विस्तार मिला है।श्री मंदिर के संस्थापक एवं सीईओ प्रशांत सचान ने कहा, “हमारा प्रयास है कि देश के प्रमुख मंदिरों की सेवा और आध्यात्मिक परंपराएं हर श्रद्धालु तक सहज रूप से पहुंचें। बगलामुखी जयंती जैसे अवसरों पर लाखों श्रद्धालुओं का डिजिटल माध्यम से जुड़ना यह दर्शाता है कि तकनीक के जरिए आस्था को और अधिक सुलभ बनाया जा सकता है, बिना उसकी पवित्रता को प्रभावित किए। ‘श्री मंदिर’ ऐप, जो वर्तमान में विश्व के बड़े भक्ति प्लेटफॉर्म्स में से एक है, लगातार इस दिशा में कार्य कर रहा है कि मंदिरों की परंपराएं और सेवाएं देश-विदेश के श्रद्धालुओं तक विश्वसनीय और पारदर्शी तरीके से पहुंच सकें।बगलामुखी जयंती का यह आयोजन एक उदाहरण है कि किस प्रकार सेवा, आस्था और तकनीक का संतुलित समन्वय, श्रद्धालुओं को जोड़ने और धार्मिक परंपराओं को व्यापक स्तर पर सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।