Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

अपने जन्मदिवस पर दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, केक काटकर बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड…

संस्कृत भारती का हर सदस्य संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में निभा रहा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को व्यास मंदिर, भूपतवाला, हरिपुर कलां, देहरादून में…

आईपीएल और डब्ल्यूपीएल स्टार्स उत्तराखंड प्रीमियर लीग में भिड़ने को तैयार

देहरादून। बहुप्रतीक्षित उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का आगाज़ 15 सितंबर से होने जा रहा है,…

श्री जयंत चौधरी वर्ल्डस्किल्स 2024 के उद्घाटन समारोह में भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे फ्रांस

60 प्रतिस्पर्धी 52 प्रकार के कौशल में करेंगे मुकाबला देहरादून। आज फ्रांस के प्रेज़ीडेन्ट इमैनुएल…

You may have missed