Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के निर्वहन का लिया संकल्प

देहरादून। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण…

हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी सीपीआई (एम) और वामपंथी दलों ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को ‘संविधान बचाओ दिवस’ के रूप में मनाया

देहरादून। गणतंत्र दिवस के 77वीं बर्षगांठ के अवसर पर पार्टी के उत्तराखण्ड राज्य कार्यालय पर…

77वें गणतंत्र दिवस पर नगर निगम देहरादून द्वारा उत्कृष्ट सफाई कार्मिकों का किया गया सम्मान

देहरादून। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय महापौर एवं नगर आयुक्त महोदया…

गणतंत्र दिवस को भव्य एवं गरिमामय बनाने के लिए देहरादून में सभी तैयारियाँ पूरी

डीएम-एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, राष्ट्रीय पर्व की तैयारियां परखी देहरादून। राष्ट्रीय पर्व…

मंत्री गणेश जोशी बोले- सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है ‘मन की बात

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ ‘मन की बात’…

जाखन जोड़ी गांव में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण के साथ शुरू हुआ देहरादून प्राइड 2026

देहरादून | देहरादून प्राइड 2026 की पहली गतिविधि के रूप में जाखन जोड़ी गांव, देहरादून…

You may have missed