Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

सीएम ने ग्राउंडिंग सेरेमनी के सफल आयोजन के लिए तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के…

मुख्य सचिव ने ली औद्योगिक निवेश एवं विकास बोर्ड कार्यकारी समिति की बैठक

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उत्तराखंड औद्योगिक निवेश एवं विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी)…

सीएम धामी ने रायपुर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि…

इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग एंड परचेजिंग पॉलिसी का ड्राफ्ट प्रस्तुत किया

पॉलिसी के विभिन्न आयामों पर की गई विस्तारपूर्वक चर्चा देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की…

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति बोर्ड बैठक में 127 करोड़ के बजट का अनुमोदन

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में समिति…

प्रत्येक लाभार्थी तक आयुष्मान का लाभ पहुंचाना प्राथमिकताः अरविंद सिंह ह्यांकी

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण व आयुष्मान गोल्डन कार्ड सूचीबद्ध अस्पतालों की संयुक्त समीक्षा, समन्वय बैठक में…

निर्वाचन तैयारियों को त्रुटिरहित समयबद्धता से पूर्ण करने के दिए निर्देश

पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत…

You may have missed