Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

जिलाधिकारी विनोद सुमन की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय शिविर लालकुआं के अम्बेडकर पार्क में 03 जुलाई को : विनीत कुमार

हल्द्वानी- अम्बेडकर पार्क लालकुआं में 03 जुलाई (मंगलवार) को जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन की…

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में बस खाई में गिरने से 46 की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक,मुआवजे की घोषणा

देहरादून – उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में मार्ग दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है,इसी क्रम में…

आरटीआई कानून को कमजोर करने की कोशिश के खिलाफ बडोनी प्रतिमा के समक्ष उपवास 13 जुलाई को

आरटीआई लोक सेवा ट्रस्ट द्वारा हिन्दी भवन मे खुली बहस कार्यक्रम आयोजित,उच्च न्यायालय के वरिष्ठ…

शहीद योगेश के घर जाकर परिजनों को ढांढस बधाया वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने,हर सम्भव सहायता का दिया आश्वासन

हल्द्वानी- प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर वित्तमंत्री श्री प्रकाश पंत नक्सली हमले मे…

देहरादून में अतिक्रमण ध्वस्तीकरण का अभियान शुरू, 88 अवैध निर्माण ढहाए गए, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने की समीक्षा

देहरादून । मा.उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में देहरादून शहर में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, नगर…

You may have missed