Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

साहस शौर्य के धनी शहीद प्रभुसिंह राठौड़ को यूथ पार्लियामेंट युवा सांसद, भारत द्वारा मरणोपरांत “भारत श्री सम्मान’ से सम्मानित किया

देहरादून । उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द अग्रवाल जी ने यूथ पार्लियामेन्ट, भारत के तत्वाधान…

उत्तर प्रदेश के बाद हिमाचल में भाजपा सरकार बनने से निश्चित रूप से उत्तराखंड को फायदा

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत…

इस बार कांग्रेस ने भाजपा का कड़ी टक्कर दी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुजरात चुनाव परिणाम पर कहा- “जनता…

आवला के भाजपा सांसद ने सोनी के परिजनों को हरसम्भव कार्रवाही करने का दिलाया भरोसा

शामली/कांधला- थाना क्षेत्र के गांव गढीश्याम में छात्रा सोनी की हत्या के मामले मे आवला…

You may have missed