Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

एशियन पेंट्स ने गाज़ियाबाद में लॉन्च किया अपना पहला ‘ब्यूटीफुल होम्स’ स्टोर

आधुनिकतम टेक्नोलॉजी से सुसज्जित यह मल्टी-कैटेगरी स्टोर ग्राहकों को बेहतर होम ऐंड डेकॉर शॉपिंग एक्सपीरियंस…

दिल्ली के अपोलो की पहल से जुड़ा स्पंदन अस्पताल मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

मुजफ्फरनगर के स्पंदन हार्ट केयर एंड डायग्नोस्टिक सेंटर ने की साझेदारी अब समय रहते हृदय…

वोटर चेतना अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की कार्यशालाएं आयोजित की गईं

देहरादून। महानगर देहरादून में रायपुर विधानसभा, कैंट विधानसभा, धर्मपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के…

सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों के राखी के स्टॉलों का अवलोकन किया

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में बांधी राखी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर…

You may have missed