एशियन पेंट्स ने गाज़ियाबाद में लॉन्च किया अपना पहला ‘ब्यूटीफुल होम्स’ स्टोर

  • आधुनिकतम टेक्नोलॉजी से सुसज्जित यह मल्टी-कैटेगरी स्टोर ग्राहकों को बेहतर होम ऐंड डेकॉर शॉपिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है 

गाज़ियाबाद : भारत की सबसे बड़ी पेंट और डेकॉर कंपनी, एशियन पेंट्स ने गाज़ियाबाद में अपना पहला मल्टी-कैटेगरी शोरूम ‘ब्यूटीफुल होम्स’ लॉन्च किया है। नयागंज में आंबेडकर रोड, कालका गढ़ी में स्थित नया एशियन पेंट्स ब्यूटीफुल होम्स स्टोर टेक्नोलॉजिकल ट्रेंड्स के साथ एक अनोखा और सम्मोहक अनुभव पेश करने के लिए सुसज्जित है जो स्टोर में ग्राहक सेवा और अनुभव को और अधिक बेहतर बनाएंगे। इस आधुनिकतम स्टोर का उद्घाटन आज एशियन पेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, अमित सिंगले द्वारा किया गया। इस स्टोर में आवासीय और वाणिज्यिक जगहों के लिए अनेकों कैटेगरी में उत्पाद प्रदर्शित किए गए। गाज़ियाबाद में 6,500 वर्ग फुट में फैला ब्यूटीफुल होम स्टोर ग्राहकों के लिए एक ही छत के नीचे विस्तृत सॉल्यूशन्स पेश करती है और लगभग सभी होम कैटेगरी – फर्निचर, बाथ, लाइट्स, फैब्रिक्स, रग्स, मॉड्यूलर किचन और वार्डरोब, बेडिंग, यूपीवीसी इत्यादि में विभिन्न रेंज के उत्पाद प्रदर्शित किये गए है। फिजिटल (फिज़िकल+डिजिटल) एक्सपीरियंस को अपनाते हुए स्टोर को इस तरह डिज़ाइन किया गया है ताकि ग्राहकों को उनके होम डेकोरेशन संबंधी ज़रूरतों के अनुसार योग्य फैसले तेज़ी से लेने में सहायता मिल सके। इससे ग्राहकों के लिए उनकी जगहों को विज़ुअलाइज़ करने में सहायता मिलती है और खरीदने का फैसला करने से पहले सही डेकोरेशन और डिज़ाइन का चयन करना संभव हो पाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।