मिआ उत्पादों पर 20% तक की आकर्षक छूट

अलीगढ़। भारत के एक सबसे फैशनेबल ज्वेलरी ब्रांड मिआ बाय तनिष्क ने रिटेल विस्तार को जारी रखते हुए अपना पहला स्टोर अलीगढ़ में शुरू किया है। मिआ बाय तनिष्क, जैन मंदिर के पास, समद रोड, सेंटर पॉइंट के पास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश – 202001. स्टोर का उद्घाटन मिआ बाय तनिष्क की बिज़नेस हेड श्यामला रमणन, रीजनल बिज़नेस मैनेजर – ज्वेलरी, अरुण कुमार और फ्रैंचाइज़ी पार्टनर अमित अगरवाल ने दोपहर 3 बजे किया। नए स्टोर के शुभारंभ की ख़ुशी में मिआ बाय तनिष्क ने मिआ उत्पादों पर 20% तक की आकर्षक छूट की भी घोषणा की है। 28 से 30 अगस्त 2023 तक इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है।
अलीगढ़ में शुरू किए गए, 800 स्क्वायर फ़ीट के नए मिआ बाय तनिष्क स्टोर में 14 और 18 कैरेट में बने आधुनिक और खूबसूरत डिज़ाइन्स की विशाल श्रेणी मुहैया की गयी है। बेहद आकर्षक, चमचमाते जेमस्टोन्स, सोने, हीरे और चांदी से बनाए गए, एक से बढ़कर एक बालियां, अंगूठियां, कंगन, पेंडेंट और हार इस स्टोर में उपलब्ध हैं। अलग अलग उपभोक्ताओं की अलग अलग पसंद यहां पूरी होगी, विशेष मौका हो या हर दिन पहनने के लिए चाहिए हो, सभी प्रकार के आभूषण यहां मिलेंगे।
मिआ बाय तनिष्क की बिज़नेस हेड श्यामला रमणन, रीजनल बिज़नेस मैनेजर – ज्वेलरी, अरुण कुमार ने कहा, “आज हमें अलीगढ़ शहर में अपना नया स्टोर शुरू किया है यह हमारे लिए बहुत ही ख़ुशी और गर्व की बात है। यहां के उपभोक्ताओं के लिए आभूषणों की खरीदारी के अनुभव की नयी परिभाषा रचते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है। हम चाहते हैं कि हमारे स्टोर में उनकी हर विज़िट मिआ बाय तनिष्क का सार दर्शाने वाली, बहुत ही यादगार और मोहक हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।