जेके सीमेंट लिमिटेड ने प्रयागराज में अपनी नई ग्राइंडिंग यूनिट की रखी आधारशिला

प्रयागराज: भारत के अग्रणी ग्रे सीमेंट निर्माता और दुनिया के सबसे बड़े व्हाइट सीमेंट निर्माताओं में से एक, जेके सीमेंट लिमिटेड ने विस्तार और इनोवेशन
की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अपनी ग्राइंडिंग यूनिट का शिलान्यास किया है। इस अवसर पर उपस्थित डिप्टी एमडी एवं सीईओ माधवकृष्ण सिंघानिया और सीनियर लीडरशिप टीम ने इस बेहद खास कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कंस्ट्रक्शन एवं इंस्टॉलेशन के क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत करते हुए, कंपनी ने इस ग्राइंडिंग यूनिट की स्थापना पर लगभग 500 करोड़ रुपये का भारी भरकम निवेश किया है। इस प्लांट की उत्पादन क्षमता करीब 2.5 मिलियन टन प्रति वर्ष है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जैसी महत्वपूर्ण लोकेशन पर स्थित, यह विशाल निर्माण इकाई न केवल जेके सीमेंट की उत्पादन क्षमता में विस्तार करेगी, वहीं स्थानीय लोगों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में भी अग्रणी भूमिका निभाएगी।
कंपनी द्वारा किए जा रहे इस नए विस्तार के बारे में बात करते हुए, डॉ. राघवपत सिंघानिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, जेके सीमेंट लिमिटेड ने कहा जेके सीमेंट इस समय अवसरों की दहलीज पर खड़ा है, हम अपनी क्षमताओं को लगातार बढ़ा रहे हैं, हम नए नए क्षेत्रों में विस्तार कर रहे हैं, इसी के साथ ही हम बाजार की मांग के अनुरूप अपने पोर्टफोलियो में भी लगातार विस्तार कर रहे हैं। हमारा यह रणनीतिक क्षमता विस्तार और नए बाजारों में हमारी बढ़ती उपस्थिति जेके सीमेंट के दृष्टिकोण के अनुरूप है। हमारा यह प्रयास बताता है कि इस सेक्टर में आने वाले वर्षों में डिमांड मंय जोरदार वृद्धि होने की संभावना है।

उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए कंपनी के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ,माधवकृष्ण सिंघानिया ने कहा, “लगातार बेहतर करने की दिशा में प्रयास करते हुए, हमारा लक्ष्य बाजार में अपनी स्थिति को और भी मजबूत बनाना है। हमारा यह प्रयास कंपनी के टिकाऊ और लाभप्रद विस्तार की दिशा में आगे बढ़ने के दृष्टिकोण के भी अनुरूप है। कंपनी का यह विस्तार न सिर्फ राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, वहीं राज्य के भीतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।