Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

तमिलनाडु के विरुधनगर जिले में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में आग: दो की मौत,एक घायल

विरुद्धनगर- तमिलनाडु में विरुधनगर जिले के अम्मानकोविलपट्टी गांव में शनिवार रात एक निजी पटाखा फैक्ट्री…

आप सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने रायपुर और धर्मपुर क्षेत्र में किया धुंआधार डोर टू डोर चुनाव प्रचार

कांग्रेस-बीजेपी ने किया प्रदेश को 21 सालों में बदहाल, अब जनता बेहतर विकल्प आप के…

मोदी, योगी, शाह और नड्डा उत्तराखंड में स्टार प्रचारक, भाजपा की सूची जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और…

हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारो का हो संरक्षण: सुरेन्द्र पाल मेनवाल

पुरकाजी: समाज में हर व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी व रोजगार जैसी  मूूलभूत सुविधाओं के…

You may have missed