Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

बोले बघेल, सरकार बनी तो पांच सौ रूपये से कम दाम में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस के चुनावी कैंपन अभियान और गीत ‘उत्तराखंड स्वाभिमान चार धाम, चार काम’…

मतदान से पहले कू ऐप का बड़ा कदम, फर्स्ट टाइम वोटर्स के अधिकारों और जिम्मेदारियों पर बहुभाषी गाइड पेश

देहरादून। राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप ने बड़ा कदम उठाते हुए…

बर्फबारी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद;फंसे यात्री

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई है। गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे…

प्राकृतिक विधियों और आयुर्वेदा अपना कर बढ़ायें रोग प्रतिरोधक क्षमता: आयुर्वेद व मैडिटेशन गुरु आचार्य मनीष

देहरादून  :  तेजी से फैल रहे ओमिक्रोन कोरोना वायरस लोगों के बीच अपना प्रभाव दिखाना…

You may have missed