Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात, पीएम ने किया उत्तराखंड के दिव्यांग लोक कलाकार का जिक्र

देहरादून। भाजपा ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश भर में शक्ति केंद्र…

सीएम ने नकल विरोधी कानून लागू किए जाने पर चंबा में आभार रैली में  प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंबा, टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग…

हमारे पास विकल्प काफी हैं बस हमें संकल्प लेने की जरूरतः राज्यपाल  

पंतनगर विश्वविद्यालय कृषि के क्षेत्र में एक और क्रांति अग्रदूत बने राज्यपाल ने पंतनगर विश्वविद्यालय…

टिहरी में तिवाड़ गांव की पगडंडियों में प्रातःकाल भ्रमण पर निकले सीएम पुष्कर सिंह धामी

’पावर वीडर (आधुनिक कृषि यंत्र) से की खेतों की जुताई देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

सीएम धामी ने जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

नई टिहरी/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नगर पालिका ऑडिटोरियम, बौराड़ी में मुख्य…

राज्य सरकार करेगी बेहतर शिक्षा से परिपूर्ण मॉडर्न स्कूलों की स्थापनाः धन सिंह रावत  

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत किया एडुफ्लेक्स-360 ऐप लॉन्च देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री…

You may have missed