Main Story

देहरादून। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र ही 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिये भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये तैनाती दी जायेगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रूपये प्रतिवादन अथवा अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग प्रशिक्षण देने के दृष्टिगत नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये रखा जायेगा। इस अवधि में इन्हें प्रति दिन 300 रूपये प्रतिवादन या फिर अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। योग प्रशिक्षक के लिये अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि धारक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी योग प्रशिक्षक पद के लिये आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास योग शिक्षा में अध्यापन एवं प्रशिक्षण का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल (तवरहंतचतंलंह.ना.हवअ.पद) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को विभाग द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कमेटी के चयन के उपरांत अंतिम चयन सूची आउटसोर्स कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके पश्चात चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इन  योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ योगाभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिये योगाभ्यास भी कराया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने आउटसोर्स के माध्यम से योग प्रशिक्षक के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही चयनित अभ्यर्भियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।

Editor's Picks

Trending Story

कालाढूंगी में लाभार्थी सम्मान समारोह आयोजित, क्षेत्रीय विधायक वंशीधर भगत ने किया सम्मानित

कालाढूगी/हल्द्वानी- भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी के लाभार्थियों का सम्मान समारोह गुरूवार को पार्वती बैकेट…

अपनी पार्टी की सरकार के खिलाफ भाजपा सभासद के भूख हड़ताल पर बैठने पर पुलिस ने किया डकैती की धाराओ में दर्ज किया मुकदमा

(गिरिजा शंकर अग्रवाल द्वारा) कोंच(जालौन)। केन्द्र एवं प्रदेश मे भाजपा सरकार होने के बाद भी…

आपदा से निबटने को तैयार हुआ उत्तराखंड, तहसील स्तर तक ड्रोन कैमरे होगे उपलब्ध,वीडियो कान्फ्रेसिग से हुई समीक्षा

देहरादून।  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि तहसील स्तर तक ड्रोन…

मंत्रीगणो के जनपदीय प्रभारो में फेरबदल का आदेश जारी, सतपाल महाराज हरिद्वार,यशपाल आर्य देहरादून मदन कौशिक नैनीताल के प्रभारी

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति तथा विकास कार्यों के पर्यवेक्षण…

आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के उत्थान को समर्पित है केंद्र व राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

नानकमत्ता /ऊधम सिंह नगर /हल्द्वानी। विकास की मुख्य धारा से पिछड़े देश के सभी निर्धन…

शहीद स्वाभिमान यात्रा पहुंची देहरादून, मुख्यमंत्री ने दर्शाया सम्मान

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि राष्ट्रहित सबसे बढ़कर होता है। मातृभूमि…

रवीन्द्र सैनी का नया काव्य संग्रह कर्मयोगी डॉ नित्यानन्द को होगा समर्पित

देहरादून। कर्मयोगी डा० नित्यानंद को सर्मपित होगा रविंद्र सैनी का नया काव्य संग्रह MY UNRESTRAINED EMOTIONS…

You may have missed