कालाढूंगी में लाभार्थी सम्मान समारोह आयोजित, क्षेत्रीय विधायक वंशीधर भगत ने किया सम्मानित

कालाढूगी/हल्द्वानी- भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी के लाभार्थियों का सम्मान समारोह गुरूवार को पार्वती बैकेट हाल कालाढूगी मे सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री बशीधर भगत ने लगभग 200 लाभार्थियों को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, बीमा योजना, पेंशन योजना, जनधन योजना, स्वच्छ भारत योजना, कौशल विकास तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थी सम्मान समारोह में मौजूद थे।


कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय एवं लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुये भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे कार्य कर रही भारत सरकार का एक ही उददेश्य है सबका साथ सबका विकास। इसी भावना को लेकर सरकार पिछले चार वर्षो से समाज के हर वर्ग विशेषकर गरीब एवं पिछडे वर्ग व महिलाओ के विकास के लिए कार्य कर रही है। भारत सरकार द्वारा लगभग 90 प्रतिशत लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालयों से जोडा है शेष छूटे हुये लोगो को दिसम्बर 2018 तक शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। उन्होने कहा कि गरीब महिलाओ के स्वास्थ्य एवं उनके उच्चीकरण को ध्यान मे रखते हुये उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दिये जा रहे है इसके साथ ही जनधन योजना के माध्यम से आम आदमी को बैंको से जोडने का प्रयास भी सरकार द्वारा किया गया है। उन्होने कहा कि रोटी,कपडा, मकान, शिक्षा एवं दवाई हर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकतायें हैं जिन्हे सरकार हर आदमी को मुहैया कराने की दिशा मे कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नवभारत के सृजन मे रातदिन लगे है। सरकार का उददेश्य है कि देश गरीबी से मुक्त हो स्मृद्वि से युक्त हो, भेदभाव से मुक्त हो, समानता से युक्त हो, अन्याय से मुक्त हो, न्याय से युक्त हो, भष्टाचार से मुक्त हो, पारदर्शिता से युक्त हो, महिला उत्पीडन से मुक्त हो, नारी सम्मान से युक्त हो,देश निराशा से मुक्त हो तथा आशा से युक्त हो। इसी सिद्वान्त पर सरकार आगे बढ रही है। स्वच्छ भारत अभियान जनजीवन का अंग बन चुका है। केन्द्र सरकार की अनेकों कल्याणकारी ऐसी योजना है जिसको जनसाधारण ने काफी सराहा है और अपनाया है। श्री भगत ने कहा कि सरकार का उददेश्य है कि विकास की किरण हर गरीब की कुटिया तक पहुचे और देश के हर व्यक्ति का समग्र विकास हो।
सम्मान समारोह मे सौभाग्य योजना के अन्तर्गत दयाल राम, दिनेश फुलारा, मोहनचन्द्र फुलारा, सुखविन्दर सिह को निशुल्क विद्युत कनैक्शन के प्राधिकार पत्र सौपे गये वही उज्जवला योजना के लाभार्थी कामनी देवी, दया देवी, बिमला देवी, सुषमा, भगौली देवी, पार्वती देवी व अन्य को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महामंत्री गजराज बिष्ट, ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में अध्यक्ष नगर पंचायत पुष्कर कत्युरा,ब्लाक प्रमुख दीपाली कन्याल, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र दिगारी, सुरेश तिवारी, प्रताप बोरा के अलावा लाखन निगल्टिया, गोपाल बुडलाकोटी, धर्मान्नद रखोलिया,महेन्द्र देउपा, कैलास बुडलाकोटी,तारादत्त पाण्डे,मनमोहन खोलिया, महमूद हसन बंजारा, अखिलेस वर्मा, अनिल विष्ट,चन्दन सिह विष्ट, उपजिलाधिकारी अशोक जोशी, खण्डविकास अधिकारी तारा हृयांकी के आलावा बडी संख्या में लाभार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।