लोअर मालरोड के क्षतिग्रस्त हिस्से का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने

नैनीताल -जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन द्वारा रविवार को सिंचाई विभाग, नगरपालिका, लोनिवि विभाग के अधिकारियों व भू-वैज्ञानिकों के साथ ग्राण्ड होटल के समीप लोवर माल रोड का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस कार्य को शीघ्र अतिशीघ्र ही शुरू करवाना सुनिश्चित करें। नैनीताल झील से नैनीताल की पहचान है। नैनीताल शहर पर्यटन स्थल है। उन्होंने लोनिवि के अधिकारी को निर्देश दिये कि इस सड़क का कार्य  ग्लोबल इंटर प्राईजेज कान्ट्रेक्टर को दिया गया है उनके साथ बैठक कर इसका इस्टीमेट तुरन्त बनाकर सामग्री उपलब्ध करा कर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि पूर्व में आईआईटी रूड़की टैक्नीकल द्वारा इस स्थान का सर्वे किया जा चुका है। जो कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है इसमें सभी भू-वैज्ञानिकों की टीमों व विशेषज्ञों द्वारा राय लेकर यह कार्य शुरू कराया जा रहा है। उन्होंने लोनिवि व रूद्रपुर से आये काॅन्ट्रेक्टर को निर्देश दिये कि इस कार्य में अच्छी से अच्छी सामग्री का प्रयोग किया जाय इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जायेगी। यह कार्य लगभग एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने नगरपालिका व सिंचाई विभाग, लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नैनीताल शहर के सभी नालों की सफाई कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा को निर्देश दिये कि वे टूटे हुए स्थान पर लोवर मालरोड पर लाईट की व्यवस्था करें ताकि किसी को किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके।

निरीक्षण के दौरान अपरजिलाधिकारी हरवीर सिंह, उपजिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, लोनिवि एसई डीएस नबियाल, भू-वैज्ञानिक लेखराज, लेखपाल सिंह, राज्य स्तरीय आपदा प्रबन्धन पीएस रौतेला, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि चन्द्र सिंह नेगी, सिंचाई हरीश चन्द्र सिंह, दीप चन्द्र पंत, नीरज तिवारी, ईओ नगरपालिका रोहिताश शर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, ग्लोबल इंटर प्राईजेज के जीत सिंह गाबा, गिरी चन्द्र चन्दोला, रूप सिंह चैहान आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।