जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन एवं विधायक संजीव आर्य ने संयुक्त रूप से किया नन्दा देवी महोत्सव का शुभारंभ

नैनीताल –  परम्परागत माॅ नन्दा महोत्सव का शुभारम्भ वैदिक मंत्रों एवं धार्मिक आनुष्ठानों के बीच शुक्रवार को विधायक संजीव आर्य तथा जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रजवल्लित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर कदली वृक्ष लाने वाले श्रद्वालुओं को वृक्षारोपरण हेतु पौधे भी दिये। इसके साथ ही मां नन्दा-सुनन्दा के धार्मिक ध्वज भी प्रदान किये गये। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा मां नन्दादेवी की स्तुति पर आधारित वन्दना व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री आर्य ने कहा कि माॅ नन्दा-सुनन्दा सभी की मनोकामानाऐं पूरी करें तथा देश-प्रदेश व समाज में सुख, समृद्वि बनी रहे यही हमारी माॅ नन्दा से प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का 115 वर्ष पुराना इतिहास है। जिन महान लोगों ने इस महोत्सव का शुभारम्भ किया व निसंदेह ही प्रशंसा के पात्र हैं, इसके अलावा इस परम्परा को संजोकर रखने वाले तथा आगे बढ़ाने वाले लोग भी बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि परम्परा को जीवित रखने का कार्य राम सेवक सभा द्वारा किया जा रहा है। यह सराहनीय हैं। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड देवभूमि है यहाॅ की संस्कृति, परम्परायें समृद्व हैं इन्हें संरक्षित रखने की आवश्यकता है। हमें अपनी परम्पराओं का सम्वाहन बनना होगा तथा प्रकृति व पर्यावरण के लिए संवेदशील होकर पेड़ पौधों का भी संरक्षण करना होगा।

जिलाधिकारी श्री सुमन ने कहा कि नन्दादेवी महोत्सव के दौरान नैनीताल में पूरी आस्था का माहौल बन जाता है, जो अति दर्शनीय लगता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोकगीत, लोकसंगीत तथा लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने माॅ नन्दा से स्तुति की कि वह सभी को स्मृद्वि, विकास एवं सत्य के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंनंे कहा आधुनिकता एंव विज्ञान अपनाना अच्छी बात है परन्तु हमें अपनी संस्कृतियों को भी नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने मेले की सफलता की कामना करते हुये मेले में पूर्ण सहयोग की अपील करते हुए बताया कि मेले को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरीके से कटिबद्व है। मेले को शांतिपूर्वक व सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। तथा पूरा मेला क्षेत्र सीसीटीवी की नजर में रहेगा। 19 सितम्बर को माॅ नन्दा का डोला निकाला जायेगा जिसके लिए भी तैयारियाॅ पूरी कर ली गई है। उन्ळोंने सभी को माॅ नन्दादेवी महोत्सव की शुभकामानाऐं भी दी।

इस अवसर पर आईजी पूरन सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खण्डूरी, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, मेला अधिकारी/उपजिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, अध्यक्ष मनोज शाह, उपाध्यक्ष अनूप शाही, महासचिव राजेन्द्र लाल साह, पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी, मुकेश जोशी,आर्चाय भगवती प्रसाद जोशी, पूर्व विधायक सरिता आर्या, नारायण सिंह जन्तवाल, पूर्व जिला जज उत्तम नबियाल, मण्डल अध्यक्षय मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, नवीन लाल शाह, मंजू कुटलिया के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। संचालन वरिष्ठ उद्घोषक नवीन पाण्डेय द्वारा किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।