नंदा देवी महोत्सव मेले का मंडलायुक्त ने किया शुभारंभ

नैनीताल – आयुक्त कुमायू मण्डल श्री राजीव रौतेला ने सोमवार को सरोवर नगरी में आयोजित हो रहे माॅ नन्दा देवी महोत्सव मेले का फीता काट कर शुभारम्भ किया। श्री रौतेला ने सपत्नीक माॅ नन्दा सुनन्दा के दरबार में पहुॅच कर शीश नवाया और वैदिक मंत्रों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, संयुक्त मजिस्ट्रेट/मेलाधिकारी अभिषेक रूहेला, अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
पूजा अर्चना के उपरान्त आयुक्त द्वारा मेला परिसर का भ्रमण कर प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि माॅ नन्दा देवी महोत्सव वर्ष का सबसे महत्पूर्ण एवं श्रद्धा से जुड़ा पर्व है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोेई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। मेला अवधि में मेला प्रांगण में पेयजल एवं सफाई की व्यवस्था चाक चैबन्द बनायी जाये, इसके साथ ही मेला प्रांगण में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनायी जाये। सुरक्षा के सभी इन्तज़ामों के साथ ही अग्निशमन दस्तों की उपलब्ध भी बनी रहनी चाहिए। उन्होंने आने वाले श्रद्धाुलों से अपील करते हुए कहा है कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने में योगदान दें। पौलीथीन का प्रयोग कदापि न करें, स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डाले। उन्होंने सभी को शुभकामनाए देते हुए कहा कि माॅ नन्दा सुनन्दा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करे।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, माॅ नयना देवी मन्दिर के व्यवस्थापक कमलेश ढौडियाल, मनोज जोशी, गिरीश मक्खन, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मन्टू के अलावा बड़ी संख्या में प्रशासनकि अधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।