जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने आन लाइन मानचित्र प्रणाली का किया शुभारंभ

हल्द्वानी – जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण श्री विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को प्राधिकरण कार्यालय पहुॅचकर आॅनलाईन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि मार्च 2019 तक सभी प्राधिकरणों में आॅनलाईन मानचित्र स्वीकृत करने की व्यवस्था हो जायेगी। इस व्यवस्था से आवेदकों को अपना नक्शा आॅनलाईन भेजना होगा। परीक्षण के उपरान्त नक्शा स्वीकृत होने या न होने की जानकारी आॅनलाईन दी जायेगी। इससे समय की बचत होगी तथा प्राधिकरण के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि एक आवासीय मानचित्र 15 दिन में तथा अन्य मानचित्र 30 दिन के भीतर औपचारिकताएं पूर्ण होने की दशा में स्वीकृत कर दिये जायेंगे।
श्री सुमन ने कहा कि किसी भी भवन का नक्शा पास कराने के लिए अब न तो नगर निगम, नगर पालिका कार्यालय के चक्कर काटने पड़ेंगे और न लोगों को इस कार्य के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इससे जहां नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सुगम एव पारदर्शी होगी। भवन निर्माण की मंजूरी व नक्शा पास कराने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की गयी है। उन्होंने कहा कि आॅनलाईन प्रक्रिया से पूर्व लोगों को मकान बनाने से ज्यादा दौड़-धूप नक्शा पास कराने में करनी पड़ती है। मकान का नक्शा पास कराने के लिए फाइल पास होने में महीनों लोगों को इंतजार करना पड़ता था।
जिलाधिकारी श्री सुमन ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को इस सम्बन्ध में कोई शंका हो तो वह समाधान हेतु मोबाइल नम्बर 87556-13992,73513-43982, 9719154480 पर सम्पर्क कर सकते हैं। जनपद में 1 अक्टूबर से आॅफलाईन मानचित्र प्राप्त करने की प्रक्रिया समाप्त कर दी जायेगी और आॅनलाईन मानचित्र अनुमोदन के लिए uhuda.org.in पर लाॅन इन कर सकते है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/सचिव जिला विकास प्राधिकरण हरबीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी एपी वाजपेयी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।