आयुष्मान भारत योजना के तहत हुए पांच लाख से अधिक लाभार्थी चिन्हित, देहरादून में मुख्यमंत्री ने बांटे गोल्डन कार्ड

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय, डालनवाला देहरादून में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत राज्य के चिन्हित परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड वितरित किए। इस अवसर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने 37 लाभार्थियों को आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड वितरित किए।  पूरे राज्य में आज 300 गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। गौरतलब है कि आयुष्मान योजना के तहत 2011 की सामाजिक आर्थिक व जातीय जनगणना के आधार पर उत्तराखण्ड में 5 लाख 37 हजार 652 लाभार्थियों का चिहनीकरण कर लिया है। योजना के तहत 5 लाख प्रति परिवार प्रतिवर्ष की दर से निशुल्क चिकित्सा उपचार राज्य एवं देश के अन्र्तगत सूचीबद्ध अस्पतालों में ईलाज हेतु भर्ती होने पर मिलेगा। उपचार केशलेस व पेपरलेस होगा। आयुष्मान योजना राष्ट्रीय पोर्टेबल है। लाभार्थी देश के किसी भी स्थान पर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं ।  आयुष्मान योजना में लाभार्थियों की सहायता हेतु प्रत्येक अस्पताल में अरोग्य मित्र नामित किए गए हैं। अरोग्य मित्र लाभार्थियों को बायोमेट्रिक आधारित गोल्डन कार्ड बनवाने में सहायता करेंगे। राज्य के सभी 7 मेडिकल काॅलेज  आयुष्मान सहायता के लिए पंजीकृत  कर दिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक राज्य में 27 सरकारी अस्पताल व  26 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना हेतु पंजीकृत किए गए है। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना को विस्तारित करते हुए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना संचालित की जा रही है। जिसके प्रथम चरण की शुरूआत आज से आयुष्मान भारत भारत योजना के शुभारम्भ से हो गई। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों, अधिकारियों, पेंशनधारियों व उनके आश्रितों को भी आयुष्मान भारत योजना के असीमित स्तर का स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ दिया जाएगा। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना राज्य के लगभग 22 लाख परिवारों को आच्छादित करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सा विज्ञान केन्द्र(एम.सी.एच.विंग) भाग-2 का उद्घाटन भी किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।