गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्रीय परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने

लखनऊ/देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 21वीं बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा तथा श्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हुए।

मध्य क्षेत्रीय परिषद् की इस बैठक में कुल 22 मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें से 17 मुद्दे हल कर लिए गए हैं। तीन पर निर्देश जारी कर दिये गए हैं। बाकी दो मुद्दे अगली बैठक में हल कर लिए जाएंगे। आज की बैठक में जिन मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा हुई उसमें सड़क, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, वामपंथी उग्रवाद से निपटने के तौर तरीके, पुलिस बलों का आधुनिकीकरण, मनरेगा, हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचे को सम्मुनत करना, अनाज भंडारण, न्यूनतम समर्थन मूल्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्कूल पुलिस कैडेट और विद्यालयों से जुड़े अन्य मुद्दे शामिल हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाकर जनता से जुड़े अहम मुद्दों को हल करने की दिशा में क्षेत्रीय परिषदों की महत्वपूर्ण भूमिका है। लखनऊ में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 21वीं बैठक में गृहमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में सभी क्षेत्रीय परिषदों को सक्रिय बनाया गया है। उन्होंने कहा कि परिषद की बैठक सहकारी संघवाद की वास्तविक भावना को बताती है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में अनुरोध किया कि मुज़फ्फर नगर-हरिद्वार और हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूरा किया जाय। एयरफोर्स के हिंडन एयर बेस से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू की जाय। देहरादून-पंत नगर नियमित व्यावसायिक हवाई सेवा शुरू करने का अनुरोध भी किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने भागीरथी इको सेंसिटिव जोन के संबंध में अवगत कराते हुए इसके नोटिफिकेशन में तब्दीली किए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य पुलिस बल के आधुनिकीकरण और पुलिस के आवास के लिए धनराशि उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि क्षतिपूरक वनीकरण के लिए राज्य सरकार और निगमों को भारत सरकार के उपक्रमों की भांति डिग्रेडेड फारेस्ट के लिए भी अनुमति दी जाय।

अंतर्राज्यीय परिषद के सचिव, श्री आर बुहरिल ने कार्यक्रम का संचालन किया। बैठक में उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह सहित केन्द्र व परिषद् के सदस्य राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। क्षेत्रीय परिषद की अगली बैठक छत्तीसगढ़ में संपन्न होगी।

इससे पूर्व उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास में शिष्टाचार भेंट कर वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के परिजनों को वन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जारी नोटिस के सम्बंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री रावत के अनुरोध पर श्री योगी आदित्यनाथ ने चन्द्र सिंह गढ़वाली जी के परिजनों को राहत देने के लिए समुचित कार्यवाही किए जाने के प्रति आश्वस्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश से उत्तराखण्ड को आवंटित कार्मिकों की बकाया पेंशन राशि के लिए उत्तर प्रदेश के बजट में प्राविधान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।