उत्तराखंड उच्च न्यायालय के स्टाफ एवं अधिवक्ताओं के बच्चों की देखरेख के लिए क्रैच का हुआ शुभारंभ

नैनीताल – उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं व अधिवक्ता क्लर्क के 06 माह से 06 साल तक के बच्चों की देखरेख के लिए हाईकोर्ट के ग्लैनथोर्न भवन में क्रेच (शिशु पालन केन्द्र) का विधिवत उद्घाटन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा, क्रेच की सचिव सहदाब बानों, मनीषा भण्डारी,मनीषा राणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा ने कहा कि क्रेच के शुरू होने से हाईकोर्ट में कार्यरत उन अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं व अधिवक्ता क्लर्क को सुविधा होगी जो अपने शिशुओ को देखरेख के लिए दिन में घर नहीं जा सकते थे। श्री शर्मा के प्रयासों से खुले शिशु सदन में 06 माह से 06 साल तक के बच्चों को क्रेच में घर जैसा माहोल स्नेह मिलेगा। बच्चों के सममुचित विकास के लिए खेलने हेतु पर्याप्त मात्रा में खिलोनों की व्यवस्था की गयी। बच्चों के बौद्धिक विकास व पढ़ाई के लिए समुचित व्यवस्था की गयी है। बच्चों के हल्के खानपान की भी व्यवस्था की गयी है। बच्चों के अभिभावकों, माता पिता द्वारा यदि खाना दिया जाता है तो खाने के गर्म करने व बच्चों को भोजन कराने की पूरी जिम्मेदारी नियुक्त कार्मिकों की होगी। इस कार्य के लिए दो महिलाओं की व्यवस्था की गयी है तथा सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की भी तैनाती की गयी है। सदन की निगरानी के लिए हाईकोर्ट की रजिस्ट्रार निरीक्षण सहदा बानों, सचिव व अधिवक्ता मनीषा राणा, व मनीषा भण्डारी को नामित किया गया है।
इस अवसर पर न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया, न्यायाधीश लोकपाल सिंह, न्यायाधीश मनोज तिवारी, रजिस्ट्रार जनरल प्रदीप पन्त, रजिस्ट्रार प्रोटोकाॅल कमल किशौर शुक्ला, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित बेलवाल, सचिव नरेन्द्र बाली, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह पाल के साथ ही एमसी पाण्डेय, बीसी पाण्डेय, सैयद नदीम मून, गौरा देवी देव, गीता परिहार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।