जनसमस्याओं का गहन परीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने

रामनगर/हल्द्वानी- जन समस्याओं के प्रभावी रूप से निस्तारण हेतु वार्षिक रोस्टर के अनुसार रामनगर का तहसील दिवस जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में विकासखण्ड सभागार मे आयोजित हुआ। तहसील दिवस में सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का गहनता से परीक्षण करते हुए समस्याओं का प्रभावी तरीके से निराकरण करना सुनिश्चत करें। श्री सुमन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता के समय व धन की बचत हो और स्थानीय स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के लिए सभी अधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त समस्याओ को अधिकारी संवेदनशील व गम्भीर होकर 15 दिन के भीतर निराकरण करना सुनिश्तिच करें और की गई कार्यवाही से सम्बन्धित शिकायतकर्ता को अवश्य अवगत कराऐं। श्री सुमन ने कहा कि विकास कार्यों में और अधिक तेजी लाने के लिए सभी अधिकारी जिला योजना मद की द्वितीय किश्त की धनाराशि तत्काल रिलीज करा लें। उन्होंने सभी अधिकारियों को पाॅच दिन के भीतर अपने प्रस्ताव जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख संजय नेगी ने आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत संचालित क्रिया-कलापों में तेजी लाते हुए व पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता से कार्य करते हुए सभी गरीबों एवं पात्र व्यक्तियों को योजना से शतप्रतिशत लाभांवित करने की मांग की। श्री नेगी ने क्षेत्र में भू-उपयोग परिवर्तन (भूमि का 143) कराने में नायब तहसीलदार द्वारा अनावश्यक आपत्तियाॅ लगाने की शिकायत की और नायब तहसीलदार से मानकों के अनुसार कार्य कराने की बात कही। उन्होंने भू-उपयोग परिवर्तन से सम्बन्धित फाईलों पर नियमानुसार द्रुतगति से कार्यवाही कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को भू उपयोग परिर्वतन के सभी प्ररकणों की समीक्षा करने के निर्देश दिये।
तहसील दिवस में वोटर आईडी में शुद्धिकरण, आर्थिक सहायता, सिंचाई, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, सड़क, गूल निर्माण, पीएम आवास योजना में आवास चाहने आदि से सम्बन्धित 61 शिकायते पंजीकृत हुई जिसमें से 32 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
प्रमुख समस्याओं में ग्राम पूछड़ी वासियों ने पहचान पत्र में शुद्धिकरण कराते हुए पोस्ट आॅफिस थारी के स्थान पर पोस्ट आॅफिस रामनगर कराने तथा नए वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए कैम्प लगवाने व पूछड़ी को नई ग्राम पंचायत बनाने की मांग की। जिस पर कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को पूछड़ी में दो दिवसीय कैम्प लगाकर वोटर आईडी सही कराने व युवाओं के नाम वोटर आईडी में जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत बनाने हेतु जनपद स्तर से की जाने वाली सभी आवश्यक कार्यवाही नियमानुसार की जायेंगी। मौहम्मद फुरकान ने टैंकों में बाॅल न लगी होने के कारण पानी की अनावश्यक बरबादी को रोकने के लिए सभी भवन स्वामियों को अपने टैंकों में बाॅल लगवाने की मांग की, जिसपर कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को पानी बरबाद करने वाले भवन स्वामियों को चिन्हित करते हुए उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। बार एसोशिएशन ने सिविल कोर्ट को आने वाले रास्ते को सही कराने, तहसील में आरके के रिक्त पद भरने की मांग तथा उप जिलाधिकारी कोर्ट में पेशकार व राजस्व अहलमद की नियुक्ति शीघ्र करने की मांग की, जिस पर कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को तत्काल रोड का निर्माण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जरूरत के हिसाब से नियमानुसार रिक्त पदों पर तैनाती की जायेगी। जिलाधिकारी ने आवास योजनाओं से सम्बन्धित आवेदन पत्रों की जाॅच व सत्यापन कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को सभी पात्रों को शीघ्र पेंशन जारी करने के निर्देश दिये।
इसके अतिरिक्त सोबन सिंह ने पानी दूषित होने, हीरा सिंह रावत ने सड़क निर्माण, जितेन्द्र सिंह रावत ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याएं, नीमा देवी ने ग्राम क्यारी में पुलिया निर्माण आदि से सम्बन्धित मुख्य समस्याएं रखी।
तहसील दिवस में ज्येष्ठ प्रमुख आनन्द सिंह रावत, परियोजना निदेशक डीआरडीए बाल कृष्ण टम्टा, सीवीओ पीसी भण्डारी, तहसीलदार प्रियंका रानी, बीडीओ धनेसवरी, ग्राम प्रधान सोबन सिंह, शेखर चन्द्र, उद्यान प्रभारी अर्जुन सिह परवाल के अलावा बडी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।