15 वे वित्त आयोग का प्रस्तावित भ्रमण बेहद महत्वपूर्ण : विनोद कुमार सुमन जिलाधिकारी

नैनीताल- केन्द्र द्वारा राज्य को प्राप्त होने वाली धनराशि में वित्त आयोग की सिफारिशों की महत्वपूर्ण भूमिका होने के कारण 15वे वित्त आयोग की टीम का 17 व 18 अक्टूबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण राज्य को मिलने वाली धनराशि में प्रत्यक्ष भूमिका निभाएगा। यह बात जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने 15वे वित्त आयोग के जनपद भ्रमण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए एलडीए/डीडीए सभागार में कही।
श्री सुमन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य के विकास में वित्त आयोग की सिफारिशों के महत्व को समझते हुए सभी अधिकारी सौंपी गयी जिम्मेदारियों एवं दायित्वों का निर्वहन कुशलता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर की लापरवाही से राज्य की आर्थिकीय को नुकसान होता है तो सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ सीधे निलम्बन की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इसलिए सभी अधिकारी सौंपी गयी जिम्मेदारी व दायित्वों को भली भाॅति देखले और समझले, यदि कहीं कुछ समझ न आ रहा हो तो समय से जानकारी कर लें।
श्री सुमन ने आयोग की टीम के रूकने की व्यवस्था के साथ ही दैनिक उपयोग के सभी आवश्यक साधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हो तथा सदस्यों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। श्री सुमन ने आयोग की टीम में आने वाली महिलाओं के लिए महिला लाईजिनिंग अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने ड्यूटी पर लगाए गऐ अधिकारियों व कर्मचारियों का नाम, पद नाम, मोबाईल नम्बर सहित तैयार करने, तथा यात्रा के लिए लगाए जाने वाले वाहनों की पूरी डिटेल, वाहन चालक का नाम व मौबाईल नम्बर की डिटेल सहित अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद स्तर से नियुक्त द्वितीय लाईजनिंग अधिकारियों को तैयारियों की पूरी जाॅच पड़ताल करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम के जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रौहेला, परियोजना निदेशक बालकृष्ण टम्टा, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य चिकित्साधिकारी भारती राणा, उप परियोजना निदेशक संगीता आर्या, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि चन्दन सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।