निकाय चुनाव हेतु मतदान कार्मिकों का 10 एवं 16 नवम्बर को, मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण 12 एवं 19 नवम्बर को

हल्द्वानी- जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि नागर निकाय सामान्य निर्वाचन-2018 को समयबद्धता से पारदर्शी व त्रुटिरहित सम्पन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण 10 नवम्बर को तथा द्वितीय प्रशिक्षण 16 नवम्बर को सरगम सिनेमा हाॅल में दिया जाएगा। श्री सुमन ने बताया कि मतगणना कार्य को त्रुटिरहित व निर्विवाद सम्पन्न कराने के लिए मतगणना कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण 12 नवम्बर को तथा द्वितीय प्रशिक्षण 19 नवम्बर को सरगम सिनेमा में दिया जाएगा।उन्होने बताया कि जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटो को प्रशिक्षण 05 नवम्बर को दिया जायेगा।
उन्होंने सभी सम्बन्धित कार्मिकों को नियत समय व स्थान पर उपस्थित होकर पूरी तन्मयता से प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा मतदान एवं मतगणना से सम्बन्धित अपनी समस्याओं, कठिनाईयों एवं जिज्ञासाओं को प्रशिक्षकों के माध्यम से सामाधान कराने के निर्देश दिए ताकि मतदान एवं मतगणना कार्य में किसी भी प्रकार का व्यावधान उत्पन्न न हों और निर्वाचन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता, समयबद्धता एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।