प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के प्रयासो से बागियो ने लिए नाम वापस, पार्टी ने किया दावा

उत्तराखण्ड

देहरादून। निकाय चुनावों में नाम वापसी के आखिरी दिन आज कांग्रेस अध्यक्ष *श्री प्रीतम सिंह* जी के विशेष प्रयासों से देहरादून महानगर के विभिन्न वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में अपने नाम वापस लिये। श्री प्रीतम सिंह ने सभी निर्दलीय प्रत्याशियों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उन्हें कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में नाम वापसी के लिए राजी किया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष श्री लालचन्द शर्मा ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में नाम वापिस लेने वालों में मेयर पद के लिए निर्दलीय पर्चा दाखिल करने वाले सचिन उपाध्याय, वाणी विहार वार्ड से लईक अंसारी, भगत सिंह काॅलोनी से नुसरत खान एवं रौबिन त्यागी, एम.के.पी. वार्ड से अल्पना जदली, आरकेडिया से मुकुल बिष्ट, यमुना काॅलोनी से हरेन्द्र सिंह बेदी, शाह नगर से अनिकेत, मालसी से रविन्द्र खरोला, मुस्लिम काॅलोनी वार्ड से मो0 फारूख, सेवलाकला से हरेन्द्र गुसांई, दीपनगर से आयुश सेमवाल, धर्मपुर वार्ड से ललित थापा ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अपना नामांकन वापस लिया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि सभी लोगों का कांग्रेस पार्टी में उचित सम्मान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहे हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी श्री दिनेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष श्री लालचन्द शर्मा, आजाद अली, गोदावरी थापली, प्रभुलाल बहुगुणा, राजेश शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, दीवान सिंह तोमर, सुलेमान अली, संदीप चमोली, आनन्द त्यागी, प्रवीण त्यागी, त्रिभुवन तिवारी, गुरमीत बग्गा, सोमेन्द्र बोरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *