उरई के टाउन हाल मे एक बार फिर जालौन महोत्सव का आगाज,24 नवम्बर से होगा शुरू

उरई। जालौन महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक ढंग से मनाये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग, विधुत विभाग, नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत, जिला पूर्ति विभाग, जल निगम विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह द्वारा जालौन महोत्सव 24 नवम्बर को टाउन हाल मैदान में मनाये जायेगे। उन्होने महोत्सव की तैयारी के संबंध में एक समिति गठित करने की बात की। जो समिति को सौपे गये कार्यो का पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगा। उन्होने कहा कि यह समिति महोत्सव में होने वाले आय एवं व्यय की भी निगरानी रखेगा। उन्होने कहा कि महोत्सव में स्टाल लगाये जायेगे। जिसमें विभिन्न विभागों के विकास संबंधी योजनाये प्रदर्शित की जायेगी। महोत्सव में पहले दिन उदघाटन कार्यक्रम इसके बाद आतिशबाजी, कवि सम्मेलन आदि का कार्यक्रम कराया जायेगा। दूसरे दिन लोक कला पर आधारित कार्यक्रम किये जायेगे तथा तीसरे दिन स्टार नाईट एवं अन्य कार्यक्रम कराये जायेगे। उन्होने कहा कि इस महोत्सव में झूले तथा विभिन्न प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम कराये जायेगे। अपर जिलाधिकारी ने महोत्सव में आने वाले अनुमानित लागत पर भी उपस्थित अधिकारियों से भी चर्चा की। उन्होने उपस्थित अधिकारियों एवं समाजसेवी लोगो से भी अपने अपने सुझाव दिये। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने विभागों की संचालित योजनाओं के प्रगति से संबंधित विज्ञापन देगे। जिससे एक पत्रिका प्रकाशित की जायेगी। उन्होने यह भी कहा कि महोत्सव हेतु सभी विभागों से आर्थिक सहयोग भी करेगे। जिससे जालौन महोत्सव आकर्षक ढंग से मनाया जा सके। अन्त में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जो दायित्व जिसको सौपे गये है उसका अक्षरस: पालन करेगे तथा उसमें किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो उसको तत्काल सूचित करेगे। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट जे0पी0 सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्पना बरतारिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, मुकेश उदैनिया सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।