टीएचडीसी मे उत्साह पूर्वक मना गणतंत्र दिवस,/ परेड-मार्च पास्ट,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

देहरादून- (विकास कुमार द्वारा) –गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के कॉरपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश तथा परियोजना कार्यालयों व यूनिटों में हर्षोल्‍लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कॉरपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में कार्यक्रम का शुभारंभ कॉरपोरेशन के अध्‍यक्ष एवं प्रबन्‍ध निदेशक श्री डी.वी. सिंह ने राष्‍ट्रध्‍वज फहरा कर किया। इस अवसर पर उपनल के सुरक्षा कर्मियों तथा स्‍कूल के बच्‍चों द्वारा मार्च पास्‍ट प्रस्‍तुत किया गया। श्री सिंह ने मार्च पास्‍ट व परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इसके उपरांत श्री डी.वी. सिंह ने उपस्‍थित जनसमूह को सम्‍बोधित किया। टीएचडीसी हाईस्‍कूल, ऋषिकेश के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक मनोहारी सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत करने के साथ ही रायवाला आर्मी बैण्‍ड का भी प्रदर्शन हुआ जिससे समारोह की शोभा और अधिक बढ़ गयी। साहिबजादा बाबा अजीत सिंह गतका द्वारा भांगड़ा व गतका की सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुति का मंचन भी किया। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) श्री विजय गोयल, निदेशक (तकनीकी) श्री एच.एल. अरोड़ा, कार्यपालक निदेशक (डिजाइन) श्री राजीव विश्‍नोई, कार्यपालक निदेशक (सर्विसेज/सामाजिक व पर्यावरण) श्री एच.एल. भारज, महाप्रबन्‍धक (ओ.एंड एम.) श्री मुहर मणी, महाप्रबन्‍धक (जी एंड जी) श्री जी.एस. चौधरी, महाप्रबन्‍धक (वाणिज्‍यिक) श्री ए.के. पोरवाल, महाप्रबनधक (वित्‍त एवं लेखा) श्री ए.बी. गोयल, महाप्रबन्‍धक (संविदा) श्री संदीप सिघंल, महाप्रबन्‍धक (सर्विसेज) श्री संजय अग्रवाल, महाप्रबन्‍धक (डिजाइन-इलैक्‍ट्रिकल) श्री एल.पी्. जोशी अपर महाप्रबन्‍धक (कार्मिक व प्रशासन) श्री एन.के. प्रसाद व उप महाप्रबन्‍धक (कार्मिक-नीति/ कॉ.सं.) डॉ. ए.एन. त्रिपाठी सहित अनेक वरिष्‍ठ व कनिष्‍ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण व उनके परिवार के सदस्‍य उपस्‍थित रहे। श्री सिंह ने गणतंत्र दिवस के महत्‍व, कॉरपोरेशन की उपलब्‍धियां व भावी कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।