अमित सहगल बने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष/पत्रकारो की समस्याएं हल न हौने पर किया जाएगा विरोध प्रदर्शन

पत्रकारों की समस्याएं हर हाल मे हल करे सूचना विभाग–विश्वजीत नेगी                                                     देहरादून-उज्जवल रेस्टोरेंट में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी की के निर्देशन में आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें पत्रकारों की प्रेस मान्यता व कई वर्षों से लंबित पड़े समाचार पत्रों की सूचीबद्धता को प्रमुखता से उठाया गया प्रदेश महामंत्री ने स्पष्ट किया कि एक सप्ताह के अंदर पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल महानिदेशक सूचना से मिलकर उपरोक्त दोनों मुद्दों पर चर्चा करेगा।
यदि निदेशालय स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो श्रमजीवी पत्रकार युनियन निदेशालय पर या सचिवालय पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
बैठक में जिला कार्यकारिणी भंग किए जाने के उपरांत चुनाव कराए गए जिसमें सर्वसम्मति से *अमित सहगल वरिष्ठ पत्रकार (संपादक खोजी नारद) को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को जिला देहरादून का नया *जिलाध्यक्ष* चुना गया
बैठक में मौजूद तमाम पत्रकारों ने अमित सहगल को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाइयां दी साथ ही फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।
अमित सहगल ने साथियो को विश्वास दिलाया कि पत्रकार का हित सदैव पहली प्राथमिकता रहेगी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को मजबूत करने के लिए सभी साथियो को साथ ले कर एक बड़े बृक्ष का निर्माण करेंगे।
चुनाव उपरांत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित सहगल ने कहा कि जल्द ही देहरादून जिले की समस्त इकाइयों से परामर्श कर नयी जिला कमेटी का गठन किया जाएगा और यूनियन में काम करने वालो को यूनियन आगे बढ़ाने का काम करेगी।
बैठक में प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी जी, प्रदेश महासचिव (संगठन )आशीष ध्यानी, प्रदेश सचिव हरीश चमोली, विकास नगर के इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी (आकाश), डोईवाला से बॉबी शर्मा, मोहित रोहिल्ला, सचिन गोयल, रजनीश ध्यानी, ज्योत्सना रावत, भुवन उपाध्याय, राजेंद्र सिंह नेगी, शंकर महतो, समेत तमाम पत्रकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।