मेडिकल ग्राउण्ड के आधार पर चुनाव ड्यूटी से बचने की कोशिश करने वालों पर सख्त हुए डीएम नैनीताल, किया मेडिकल बोर्ड का गठन

हल्द्वानी- जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा है कि ऐसा देखने में आ रहा है कि बहुत से कर्मचारी निर्वाचन डयूटी से बचने के लिए अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सर्वदा है कि निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। बहुत से कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए अनावश्यक चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर रहे हैं और चुनाव ड्यूटी हटाने के लिए अपनी या अपने परिवारजनों की बीमारी का बहाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी बीमारी के साक्ष्य प्रस्तुत कर रहे हैं, उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडीकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है। मेडिकल बोर्ड की संस्तुति के आधार पर ही सम्बन्धित को चुनाव डयूटी से अवमुक्त किया जा सकेगा।
जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सा अधीक्षक सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय हल्द्वानी श्री एसएस ओली को आदेशित किया है कि वह चिकित्सकों का बोर्ड बनाकर अपनी उपस्थिति में 6 नवम्बर से निर्वाचन कार्यालय एमबी इण्टर काॅलेज हल्द्वानी में उपस्थित होना सुनिश्चित करें तथा लोगों के स्वास्थ्य सम्बन्धित रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को दें ताकि बीमार कर्मचारियों को बोर्ड की संस्तुति के उपरान्त निर्वाचन ड्यूटी से अवमुक्त किये जाने पर विचार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।