“अंधेरे से उजाले की ओर” नामक पोषण अभियान का शुभारंभ किया अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने

देहरादून- अपर मुख्य सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, श्रीमती राधा रतूड़ी द्वारा सोमवार को आंगनबाड़ी केन्द्र, बड़कुली मालसी में राष्ट्रीय पोषण मिशन ‘‘पोषण अभियान‘‘ के अन्तर्गत कुपोषण को दूर करने एवं जनसामान्य में कुपोषण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित कार्यक्रम ‘‘अंधेरे से उजाले की ओर‘‘ का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी द्वारा लाभार्थियों को टेक होम राशन के अन्तर्गत पोषाहार का वितरण भी किया गया।
श्रीमती राधा रतूड़ी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुपोषण के अंधेरे को सुपोषण के उजाले से दूर करना तथा जन सामान्य को कुपोषण के दूरगामी दुष्प्रभावों के विषय मे जागरूक कर राज्य में कुपोषण को कम करना है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण मिशन ‘‘पोषण अभियान‘‘ के अन्तर्गत कुपोषण को दूर करने एवं जनसामान्य में कुपोषण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के द्वारा राज्य में दीपावली के शुभ अवसर पर कुपोषण के अंधेरे को दूर करने के लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दीप जलाकर कुपोषण को खत्म करने हेतु कार्यक्रम रखा गया है।
कार्यक्रम में बड़कुली केन्द्र की गर्भवती व धात्री मातायें तथा लाभार्थी बच्चों के द्वारा भी दीपदान कार्यक्रम में भाग लिया गया था कुपोषण को दूर करने की शपथ ली गई।
इस अवसर पर उपनिदेशक/नोडल अधिकारी (एन.एन.एम) श्रीमती सुजाता, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून श्रीमती क्षमा बहुगुणा,ं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती आशा रानी ध्यानी एवं ग्राम प्रधान मालसी श्रीमती संगीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व आंगनबाड़ी सहायिका उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।