अटल जी की जयंती 25 दिसम्बर पर “अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना ” होगी जनसमर्पित
देहरादून–आमजन को बेहतर एवं उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’ कल 25 दिसम्बर को जनसमर्पित की जा रही है। ज्ञातव्य है कि कल 25 दिसम्बर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती है। उनके जन्मदिन पर आमजन के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी इस योजना का शुभारंभ होना “अटल जी’ को सच्ची श्रद्धांजलि है।स्वास्थ्य विभाग के जन सम्पर्क विभाग के अनुसार शुभारंभ कार्यक्रम कल 25 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से देहरादून के बन्नू स्कूल मे आयोजित होगा। समरोह मे विशिष्ट अतिथि के रुप में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली जी उपस्थित रहेंगे।
