आज के बच्चे ही भारत का भविष्य हैं, उन्हें संस्कारवान बनाना राष्ट्रीय आवश्यकता : नरेश बंसल

देहरादून–
उत्तराखंड सरकार की बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा है कि आज के बच्चे ही भारत का भविष्य हैं इनको संस्कारवान बनाना परिवार तथा समाज के लिये हितकर और राष्ट्रीय आवश्यकता है
श्री बंसल ने मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय मानवाधिकार संगठन द्वारा काबली रोड स्थित उननयन शिक्षा केन्द्र जूनियर हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कहाकि उच्च संस्कार मानव को महामानव बनाते है
कार्यक्रम में जैन मिलन समाज केपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तराखंड में जैन समाज के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय सुरेश जैन की पुण्य स्मृति में उनके सपुत्र लोकेश जैन बच्चों को गर्म कपड़े भी वितरित किए गए जिसके संबंध में विचार रखते हुए श्री बंसल ने परोपकार कोश्रेष्ठ धर्म बतलाते हुए कहा कि स्वर्गीय
सुरेश जैन का उच्च पदों पर पँहुचना औरलोकेश जैन काव परोपकारीकार्य करना संस्कारों की देन है कार्यकर्म की संयोजिका मधु जैन थी संचालन कुलदीप विनायक ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।