कैबिनेट मंत्री प्रकाश पन्त के प्रयास हुए फलीभूत, पिथौरागढ़ की नैनी-सैनी एयरपोर्ट को मिली डीजीसीए से अनुमति

देहरादून/नैनीताल- उत्तराखण्ड के वित्त मंत्री श्री प्रकाश पन्त ने अवगत कराया कि पिथौरागढ़ स्थित नैनी-सैनी एयरपोर्ट को डी0जी0सी0ए0 (डायरैक्टर जनरल आॅफ सिविल एवियेशन) द्वारा एयरोड्रम लाइसेंस प्रदान किया जा चुका है।  सीमान्त एवं सुदूरवर्ती जनपद पिथौरागढ़ में विगत काफी समय पूर्व हवाई पट्टी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका था, परन्तु पर्याप्त अवस्थापना सुविधा न होने के कारण हवाई सेवा प्रारम्भ नहीं हो पा रही थी। राज्य में भा0ज0पा0 की सरकार बनने के बाद, निरंतर इस हवाई पट्टी को प्रारम्भ करने हेतु प्रयासरत् रहने तथा अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं के साथ इसे भी एक ड्रीम प्रोजैक्ट के रूप में देखने वाले उत्तराखण्ड के वित्त मंत्री प्रकाश पन्त द्वारा इस हवाई पट्टी में पर्याप्त अवस्थापना सुविधायें जुटाने तथा रन-वे का चैड़ीकरण कराने का कार्य सम्पन्न कराया गया तथा मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारम्भ की गई ‘‘उड़ान’’ योजना में इसे सम्मिलित कराने में सफलता प्राप्त की। विगत माह नवम्बर में इस हवाई पट्टी से ट्रायल लैंडिंग की सफलतापूर्वक सम्पन्न करायी गयी तथा डी0जी0सी0ए0 के अन्तिम एप्रूवल के कारण नियमित उड़ान प्रारम्भ नहीं हो पायी थी।
गत सप्ताह जी0एस0टी0 बैठक में प्रतिभाग करने हेतु दिल्ली प्रवास के दौरान श्री प्रकाश पन्त द्वारा विभिन्न केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट/वार्ता के दौरान सक्षम मंचों पर इस विषय पर भी चर्चा की गई थी, जिसका परिणाम है कि डी0सी0सी0ए0 द्वारा नियमित उड़ानों हेतु प्रतीक्षारत इस हवाई पट्टी से हवाई जहाजों के उड़ान भरने की अन्ततः अनुमति प्रदान की जा चुकी है। श्री प्रकाश पन्त द्वारा %A

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।