हल्र्द्वानी मे शीघ्र ही होगा भव्य एवं सुविधायुक्त नए मीडिया सेन्टर का निर्माण, भूमि तलाशने का आदेश दिया मन्डलायुक राजीव रोतेला ने

हल्र्द्वानी के मीडिया सेन्टर का निरीक्षण किया मन्डलायुक राजीव रौतेला एवं मुख्यमंत्री के पीआरओ विजय बिष्ट ने                             हल्द्वानी/नैनीताल- आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल श्री राजीव रौतेला ने हल्र्द्वानी के तिकोनिया स्थित सूचना एवं लोक सम्पर्क के मीडिया सेन्टर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के जन सम्पर्क अधिकारी श्री विजय बिष्ट भी मौजूद थे। उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा द्वारा सचिव एवं आयुक्त श्री रौतेला तथा पीआरओ श्री बिष्ट का बुके देकर स्वागत किया।
मीडिया सेन्टर में मौजूद पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री रौतेला ने कहा कि शासन द्वारा मीडिया से समन्वय तथा सूचनाओं के संकलन एवं सम्प्रेषण हेतु तीन मीडिया सेन्टर सचिवालय, विधानसभा तथा कुमाऊॅ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में स्थापित किये हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हल्द्वानी का मीडिया सेन्टर एक छोटे से किराये के भवन में संचालित होने के कारण अपने उद्देश्यों को भली-भाॅति पूरा नहीं कर पा रहा है। हल्द्वानी के मीडिया सेन्टर का जल्द ही सुविधायुक्त एवं भव्य भवन बनाया जायेगा। सरकारी भूमि तेजी से तलासने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हरबीर सिंह तथा सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय से उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर भूमि तलास करने का काम करें तथा सूचना विभाग के लिए भूमि आवंटन करने का प्रस्ताव उनके सम्मुख प्रस्तुत किया जाये। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग का काम काफी तत्परता वाला और सजगता वाला है। कुमाऊॅ मण्डल में सूचना विभाग की काफी संक्रियता एवं तत्परता देखने को मिल रही है।
श्री रौतेला में मीडिया सेन्टर के रख-रखाव, स्वच्छता एवं सफाई आदि की भी तारीफ की। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले मीडिया सेन्टर के कनिष्ठ लिपिक मोहन चन्द्र जोशी को बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, सुधीर कुमार, आनसिंह मटियाली, मोहन फुलारा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।