21 वर्षो से श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में जुटी है “अनुरागिनी”: डा प्रवीण सिंह जादौन

जनपद जालौन के ग्राम टिमरो मे आयोजित श्रमिक पंजीकरण मेले को मिली भारी सफलता, 345 श्रमिकों ने कराया पंजीकरण, कम्बलों का भी हुआ निशुल्क वितरण                              उरई(जालौन)। श्रमिक वर्ग अपने अनावश्यक खर्चो को कम करके अपने बच्चे को शिक्षित व संस्कारवान बनाये जिससे उनका सामाजिक और आर्थिक विकास हो सके उपरोक्त विचार कुॅवर सुदर्शन सिंह जादौन की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके जन्म स्थान ग्राम टिमरो में बुन्देलखण्ड महापरिषद व अनुरागिनी संस्था के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित मनरेगा श्रमिक पंजीकरण मेला एंव कम्बल वितरण कार्यक्रम के उद्धघाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति (श्रम एंव सेवायोजन) के अध्यक्ष/राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने व्यक्त किये उन्होने कहा कि केन्द्र एंव राज्य सरकार श्रमिक वर्ग क उत्थान के लिये जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न योजनाओ का संचालन कर उनको लाभ प्रदान कर रही है। लेकिन श्रमिक का पंजीकरण आवश्यक है।
जनपद के डकोर विकासखण्ड के ग्राम टिमरो में सुदर्शन पुस्तकालय एंव वाचनालय परिसर में आयोजित श्रमिक पंजीकरण मेला में अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डाॅ0 प्रवीण सिंह जादौन ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुये बताया कि संस्था विगत 21 वर्षो से केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड ( भारत सरकार ) के सहयोग से असंगठित क्षेत्र के श्रमिको को प्रशिक्षित कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य कर रही है इसी उद्धेश्य के तहत मनरेगा श्रमिक मेला का आयोजन किया गया श्रम प्रवर्तन अधिकारी उरई आर0के0 चतुर्वेदी ने कहा कि अपने पिता की पुण्यतिथि में डाॅ0 प्रवीण सिंह द्वारा आयोजित श्रमिक ंपजीकरण मेला एक सराहनीय कदम है। विभागीय जानकारी देते हुये उन्हाने कहा कि ऐसे सभी श्रमिक जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य है तथा पिछले बारह माह मे 90 दिनो तक निर्माण श्रमिक के रुप में कार्य किया हो वह श्रम प्रवर्तन कार्यालय में पंजीकरण कराकर सभी योजनाओ का लाभ ले सकता है इस अवसर पर जैसारीकलाॅ, बरसार, कमटा, चिल्ली, गोरन से आये लगभग 345 श्रमिको ने अपना पंजीकरण कराया मुख्य अतिथि द्वारा ग्राम टिमरो के 17 निर्माण श्रमिको को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। भारतीय मजदूर संघ के राजेन्द्र सिंह भदौरिया ने कुॅवर सुदर्शन सिंह की पुण्यतिथि पर कई संस्समरण ग्रामीणो को बताते हुये कहा कि गाॅव के विकास के लिये वाधक बनी नशे जैसी दुष्प्रवत्ति से हमेशा दूर रहना चाहिये। विश्वहिन्दू महासंघ के जिला प्रभारी ओकांर सिंह सेंगर, भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह, बुन्देलखण्ड महापरिषद के अध्यक्ष शिरोमण सिंह कुशवाहा, उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष तरुण तिवारी, किसान क्लब फैडरेशन के सभापति रामप्राकश दौदरिया भारतीय जनता पार्टी प्रचार-प्रसार प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक मनीष दीक्षित, ने पुण्यतिथि के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर सुदर्शन सिंह को श्रद्धांजली अर्पित की इस अवसर पर अनुरागिनी संस्था के क्षेत्रीय निदेशक रामसागर सिंह, कुन्दन सिंह राठौड, सुरजीत सिंह राठौड, रविन्द्र सिंह परमार, सत्यम मिश्रा, हेमन्त यादव, श्याम करन प्रजापति, राहुल समाधिया, यादवेन्द्र सिंह, जयदीप त्रिपाठी, सौरभ, जादौन, लक्ष्मीप्रसाद राजपूत, बृजेश कश्यप, प्रहलाद प्रजापति, तरुण तिवारी, मनीष दीक्षित, भाजपा मण्डल महामंत्री राजकुमार परमार, विनय सिंह गौर, चन्द्र भान सिंह, श्रम विभाग के प्रधान सहायक रमेशचन्द्र दुबे निर्भय सिंह यादव, नरेन्द्र पटेल, इन्द्रपाल सिंह, ग्राम सचिव राजबहादुर, जयकरन सिंह, प्रकाश सिंह, समर सिंह चैहान मुख्य रुप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कम्बल वितरित किये गये कार्यक्रम का संचालन एंव आभार अजय कुमार महतेले ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।