अमित शाह को हटा कर शिवराज चौहान को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के संघप्रिय गौतम के बयान से पार्टी मे मची खलबली

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश-(विष्णु चतुर्वेदी खोजी द्वारा)–भाजपा की अन्दरूनी राजनीति मे भारी उथल पुथल चल रही है।जिसका अंदाजा एक समय पार्टी के दिग्गज नेता रहे संघप्रिय गौतम के बयान से भी लग रहा है जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है और बेहतरी के लिए सुझाव दिया है.कि म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए।उनके इस बयान से पार्टी में खलबली मच गई है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को डेप्युटी पीएम बना देना चाहिए। संघप्रिय गौतम ने साथ ही यह भी कहा कि अमित शाह को राज्यसभा में कमान संभालनी चाहिए, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष की बागडोर शिवराज सिंह चौहान को सौंपी जानी चाहिए. इस बदलाव से बीजेपी कार्यकर्ताओं में विश्वास बढ़ेगा.
उन्होंने इस संबंध में एक पत्र भी रिलीज किया है. इस पत्र मे संघप्रिय गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा है कि उन्होंने देश की ख्याति को बढ़ाया है और वो देश के सबसे चहेते नेताओं में से एक हैं. लेकिन उन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया कि बीजेपी दोबारा सत्ता में आएगी. उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा हालत को देखकर 2019 लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के आने की संभावना काफी कम है।
उन्होंने कहा कि जनता ही नहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर काफी गुस्सा है. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन में बड़े बदलाव करने चाहिए. उन्होंने योजना आयोग को नीति आयोग में बदलना, सुप्रीम कोर्ट, आरबीआई, सीबीआई आदि संवैधानिक संगठनों में दखलंदाजी, मणिपुर और गोवा में जोड़-तोड़ सरकार बनाने को लेकर बीजेपी नेतृत्व पर निशाना साधा.है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।