क्रिकेट के माध्यम से जनसंवाद बढाने के प्रयास मे जुटे मन्डलायुक राजीव रौतेला,पीएसए के साथ मैच मे कमिश्नर एकादश 125 रनो से विजयी

हल्द्वानी/नैनीताल- क्रिकेट के माध्यम से जनसंवाद बढाने के मन्डलायुक राजीव रौतेला के प्रयासों का साक्षी गौलापार स्थित अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बना जिसमे रविवार को कमिश्नर इलेवन एवं पब्लिक स्कूल एसोशिएशन इलेवन के बीच सदभावना मैच का आयोजन किया गया। मैच का शुभारम्भ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बंशीधर भगत ने बल्लेबाजी कर शुभारम्भ किया तथा दोनो टीमों के खिलाडी सदस्यों से परिचय भी प्राप्त किया। मैच के दौरान अन्तराल के समय में मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिह रौतेला, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप विष्ट,मुख्य मंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट, पार्षद तनमय रावत तथा डीआईजी कुमायु अजय जोशी ने भी प्रतीकात्मक बाॅलों पर बल्लेबाजी की।
टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये कमिश्नर एकादश ने निर्धारित 32 ओवरों में 5 विकेट खोेकर 219 रनों का विशाल लक्ष्य विरोधी टीम के लिए स्थापित किया। कमिश्नर एकादश की ओर से श्री राजीव रौतेला कमिश्नर ने नाबाद शानदार 70 रन बनाये जबकि लोकजीत सिह ने 29 रनों का योगदान, मनीष बिष्ट ने 25 रन बनाये। पीएसए की ओर से दिवस शर्मा और विकल्प बबाडी ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा कर रही पीएसए की टीम निरन्तर अन्तराल पर विकेट खोती रही और पूरी टीम मात्र 94 रन समेटकर ढेर हो गयी। पीएसए की ओर से आनन्द विष्ट ने सर्वाधिक 21 गेंदो पर 23 रन बनाये। कमिश्नर एकादश 125 रनों से विजयी रही।
मैन आॅफ द मैच का खिताब पीएसए के आनन्द विष्ट को दिया गया जबकि बेहतर गेदबाज के खिताब से सीओ लोकजीत सिह नवाजे गये। मैच के अम्पायर दिपेश रावत तथा वसीम सैफी तथा स्कोरर अमन कुमार थे। कमिश्नर एकादश ने बतौर खिलाडी न्यायिक मजिस्टेट इमरान, जिलाधिकारी पिथौरागढ विजय जोगदण्डे,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा,अपर जिलाधिकारी हरवीर सिह, सिटी मजिस्टेट पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी, एसएसपी अमित श्रीवास्तव,इंस्पेक्टर विक्रम राठौर,एसएसआई विजय मेहता,एसओ काठगोदाम कमाल हसन, एसआई संजय वृजवाल, संजय जोशी, डिप्टी कलेक्टर मनीष विष्ट ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और कमिश्नर एकादश को जीत के मुकान पर पहुचाया।
मैच समाप्ति के बाद कमिश्नर कुमाऊं श्री रौतेला ने दोनो टीमों के खिलाडी प्रतिभागियो को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । अपने सम्बोधन मे उन्होने कहा कि खेल एक भावना है जिसमें हार व जीत दो पहलू सामने आते है। उन्होने दोनो टीमों के खिलाडियों को शुभकानायें देते हुये कहा कि हमे हमेशा जिन्दगी मे खेल एक भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल हमारे मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए जरूरी है। उन्होने कहा कि इस स्टेडियम मे इस मैच के आयोजन का उददेश्य यहां तैयार की गई पिच का मुल्यांकन करना था इसके साथ ही स्टेडियम की खामियो को भी चिन्हित करना था। उन्होने कहा कि आयोजन के दौरान अधिकारियो द्वारा कई खामियां चिन्हित की गई है जिनको कार्यदायी संस्था से दुरूस्त कराया जायेगा। उन्होने कहा कि मण्डल में खेलों ंके विकास के लिए नयी रणनीति एवं कार्य योजना से कार्य किया जायेगा ताकि हमारे मण्डल के उदयीमान खिलाडियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच मिल सके।
मैच के दौरान अपर जिला जज अरविन्द कुमार, मनीष पाण्डे, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली, उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा, तहसीलदार प्रहलाद राम के अलावा बडी संख्या मे खेल प्रेमी तथा विभिन्न विद्यालयो के बडी संख्या मे छात्र-छात्रायें भी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।