भगवा रक्षा दल राममंदिर निर्माण हेतु करेगा ठोस प्रयास, हिन्दुओ को संगठित कर अयोध्या तक पैदल यात्रा आयोजित करेगा : सचिन दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष

भगवा रक्षा दल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर यशपाल शर्मा, प्रदेश प्रचारक के पद पर सुमित कुमार गर्ग को किया गया नियुक्त              देहरादून–भगवा रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड सचिन दीक्षित द्वारा उत्तराखंड में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने हेतु भगवा रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित देवेंद्र शर्मा जी के आदेश अनुसार यशपाल शर्मा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड एवं सुमित कुमार गर्ग को प्रदेश प्रचारक उत्तराखंड भगवा रक्षा दल नियुक्त किया गया हे।
भगवा रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आदेश अनुसार संगठन को विस्तार में लाने हेतु आज यह नियुक्ति की है। सचिन दीक्षित ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि आज हिंदूवादी संगठनों पहचान मात्र शो पीस बनकर रह गई है जब तक समस्त हिंदूवादी संगठन एक प्लेटफार्म पर नहीं आते हैं और कमजोर दबे कुचले लोगो को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम नहीं करते हैं तब तक हिंदुत्व की पहचान मात्र खिलौने की तरह ही समझी जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी केअन्य पदों पर भी निष्ठावान कार्यकर्ता को नियुक्त कर जनता की सेव का अवसर दिया जाएगा
सचिन दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आदेश अनुसार शीघ्र ही श्री प्रभु राम के मंदिर निर्माण हेतु सभी भारत के हिंदुओं को एक साथ आने के लिएे पैदल यात्रा करते हुए अयोध्या प्रस्थान करेगी। इस यात्रा को उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र रावत द्वारा हरी झंडी दिखवा कर अयोध्या रवाना किया जाए,ऐसा निर्णय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।