ब्लैकमेलरो/पेशेवरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जनसंघर्ष मोर्चा ने, मुख्य सूचना आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

देहरादून–जनसंघर्ष मोर्चा नामक संगठन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जी0एम0वी0एन0 के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में मुख्य सूचना आयुक्त श्री शत्रुघ्न सिंह से मुलाकात कर आर0टी0आई0 को पेशा/धंधा बना चुके ब्लैकमेलरों/दलालों के खिलाफ शिकंजा कसने हेतु विजीलेंस/खुफिया तंत्र की मुस्तैदी को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही की माॅंग की। जिस पर श्री शत्रुघ्न सिंह ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया। मोर्चा अध्यक्ष श्री
नेगी ने बताया कि प्रदेश में विगत कुछ वर्षों से आर0टी0आई0 को धंधा/पेशा बना चुके लोगों से प्रदेश की जनता तंग आ गयी है, जिसके सफाये की अत्याधिक आवश्यकता है। वर्तमान परिदृश्य में अधिकांश लोग, जो कि सूचना अधिकार के माध्यम से सूचना मांगते हैं उनका दूर-दूर तक जनसरोकार/जनकल्याण एवं भ्रष्टाचार मिटाने की दिशा मंे कोई वास्ता नहीं है तथा कई ऐसे भी धन्धेबाज हैं जिनका कोई सामाजिक दायरा तक नहीं है तथा इनके द्वारा इस अधिकार की आड़ में उगाही का काम किया जा रहा है। प्रदेश भर में जनता के साथ-साथ अधिकारियों/कर्मचारियों तक का शोषण इनके द्वारा किया जा रहा है।
नेगी ने कहा कि बड़े पैमाने पर भ्रष्ट अधिकारियों ने इनके मुॅंह खून लगा दिया है तथा ये अधिकारी पोल-पट्टी खुलने के डर से इनके आगे टुकड़ा फेंक देते हैं तथा यही आदत आम-जनमानस को परेशान करने लगती है। इन ब्लैकमेलरों/दलालों पर सख्ती से पेश आने की जरूरत है।
प्रतिनिधिमण्डल में:-मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, प्रवीण शर्मा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।