सिविल सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों को जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन सहित कई विषय विशेषज्ञ देगें टिप्स,20 जनवरी को हल्र्द्वानी मे कार्यक्रम का आयोजन

हल्र्द्वानी/नैनीताल (उत्तराखंड)-जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन के नेतृत्व मे जिला प्रशासन आम नागरिकों के दुख दर्द से लेकर अनेकों कठिनाइयों मे सहयोग करने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील हे।इसी कड़ी मे जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा सिविल सेवा की प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सहायता के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है।उन्होंने जनसामान्य को अवगत कराया है कि 20 जनवरी 2019 ,रविवार को प्रातः 11 बजे से नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों हेतु कैरियर कॉउंसलिंग तथा गाइडेन्स कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ साथ कई अन्य उच्च प्रशासनिक पदासीन अधिकारियों तथा विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षा की तैयारी हेतु जानकारी एवं महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थी उक्त कार्यक़म में प्रतिभाग करने की अपील की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed