बुद्धि और आत्मा के ब्रह्माण्डीय ऊर्जा से साक्षात्कार का दिव्य अवसर ,21 जनवरी सोमवार को पहुंचे पिरामिड होम डिवाइन सैलाकुई,देहरादून

देहरादून- आगामी सोमवार 21 जनवरी को देहरादून के सैलाकुई मे स्थापित पिरामिड होम डिवाइन मे बुद्धि और आत्मा के ब्रह्माण्डीय ऊर्जा से साक्षात्कार का एक दिव्य अवसर आ रहा है। रात्रि सात बजे से नौ बजे पिरामिड मे एक साथ सामूहिक रुप से बैठकर ध्यान लगाएगे जिससे निस्संदेह स्वयं को एक दिव्य अनुभूति महसूस होगी।अपराध मुक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ इस अभियान हेतु तन मन धन से समर्पित डा सतीश अग्रवाल ने सूर्यजागरण को बताया कि वह ऐसे कार्यक्रमो मे सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों को आमंत्रित करते हैं परन्तु विशेष कोशिश बच्चों के लिए होती है ताकि संस्कारवान बने। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं बाबा रामदेव के प्रयासों से निरोगी रहने के लिए शारीरिक य़ोग के प्रति पूरा विश्व आकर्षित हुआ है।वहीं दूसरी ओर ध्यान योग के माध्यम से अपराध विहीन एवं सुसंस्कार के लिए प्रेरित करने के डा सतीश अग्रवाल जी के यह प्रयास बेहद सराहनीय हैं।सूर्यजागरण डा सतीश अग्रवाल के मानव कल्याण के लिए किए जा रहे इन प्रयासों पर अभिनन्दन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।