आतंकी पाकिस्तान को विश्व के नक्शे से मिटाने की संकल्प पारित किया नागरिक सुरक्षा संगठन?होप/लायन्स क्लब देहरादून ग्रेटर सहित कई देशभक्त संस्थाओं ने

देहरादून – देहरादून की समाजसेवी संस्थाओं में नागरिक सुरक्षा संगठन, देहरादून, उत्तरांचल अपराध निरोधक समिति, होप सामाजिक संस्था,कारा सामाजिक संस्था, नन्ही सी दुनिया तथा लायंस क्लब देहरादून ग्रेटर देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से
हमारे देश के वीर सैनिकों को जिन्हें पाकिस्तान के आतंकवादियों ने धोखे से कायरता पूर्ण कार्यवाही करके अकस्मात मौत की नींद में सुला दिया, की शहादत पर अश्रूपूरण भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मोमबत्ती जलाकर राष्ट्रीय से ओतप्रोत नारे लगाकर गांधी पार्क से घंटाघर तक पद यात्रा की।                    औ  अमर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।यह भी संकल्प पारित किया गया कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने तथा विश्व के नक्शे से आंतकी पाकिस्तान को मिटाने का संकल्प पारित किया गया। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा के मुख्य वार्डन श्री सतीश अग्रवाल,श्री नरेश रतूड़ी, उमेश्वर सिंह रावत, योगेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, डॉ विश्व रमन, देवेंद्र शाह,शारदा गुप्ता, शीला श्रीवास्तव, विजेंद्र प्रताप सिंह, संजय उनियाल, संजीव अग्रवाल,सुशील कुमार, पंकज जैन, बलविंदर सिंह, डी के फ्लोरिया, नितिन कुमार उत्तरांचल अपराध निरोधक समिति की श्रीमती कृष्णा शर्मा,‌ श्रीमती सीमा भाटिया, श्रीमती वंदना शर्मा, एडवोकेट श्री प्रमोद शर्मा, होप सामाजिक संस्था के श्री योगेन्द्र चौधरी, श्रीमती रचना चोपड़ा, गीता ,भारत भूषण गर्ग आदि उपस्थित थे। नागरिक सुरक्षा कोर, देहरादून के मुख्य वार्डन एवं होप सामाजिक संस्था के अध्यक्ष श्री सतीश अग्रवाल जी की अध्यक्षता में तथा श्री योगेश अग्रवाल के संयोजन में आयोजित श्रृद्धांजलि सभा एवं प्रज्ज्वलित मोमबत्ती यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। उपरोक्त जानकारी योगेश अग्रवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।